Raipur News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में के दौरान 2 नक्सलियों को मार गिराया है. इस दौरान मारे गए नक्सलियों के पास से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है. जिसके बाद सीएम विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों की ओर से चलाए गए सफल अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ‘यह छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक उपलब्धि है.’
सीएम ने की सराहना
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ‘अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं. दोनों पर 40-40 लाख रुपये का इनाम घोषित था. मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘यह सफलता केवल नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक पड़ाव ही नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ में शांति, सुरक्षा और विकास की प्रक्रिया को और भी गति प्रदान करती है. मुख्यमंत्री ने इस अभियान में शामिल सुरक्षाकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी बहादुरी और समर्पण से ही प्रदेश आज शांति और विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद का अंत अब पहले से कहीं अधिक निकट और निश्चित होता दिखाई दे रहा है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत का संकल्प अवश्य साकार होगा.
2 नक्सली मुठभेड़ में ढेर
बता दें कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने 2 इनामी नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया. इस दौरान मारे गए नक्सलियों के पास से टीम ने अवैध हथियार बरामद भी किया है. अबूझमाड़ के महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षाबलों के नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर थी. टीम को मौके से अवैध हथियार बरामद किए थे.
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के सीएम ने सौर ऊर्जा की जागरूकता के लिए सूर्य रथ को दिखाई हरी झंडी
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
12 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
15 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
22 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
23 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines