---विज्ञापन---

CM विष्णुदेव साय की बस्तरिया बटालियन की महिला जवान की मां से बात, बोले- घर आऊंगा तो चापड़ा चटनी खिलाइएगा

CM Sai Spoke CRPF Jawan Premika Dugga Mother: सीएम विष्णुदेव साय ने सीआरपीएफ़ बस्तरिया बटालियन की जवान प्रमिका दुग्गा की मां से फोन पर बात की। जहां उन्होंने उनकी मां से परिवारजनों का हाल- चाल जाना।

CM Sai Spoke CRPF Jawan Premika Dugga Mother: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बुधवार को सीआरपीएफ़ बस्तरिया बटालियन की जवान प्रमिका दुग्गा की मां से फोन पर बात की।

उन्होंने कहा कि, आपकी बेटी यहां बहुत अच्छे से रह रही है और देश सेवा में लगी हुई है। अभी आपकी बेटी से मिला हूं… मैं जब भी नारायणपुर आऊंगा तब आप सभी से मुलाकात करूंगा। जवानों और किसानों से ही धान का कटोरा सुरक्षित और समृद्ध है।

---विज्ञापन---

उन्होंने आगे कहा कि, जवान और किसान हमारे देश के दो मजबूत स्तंभ हैं और जय जवान-जय किसान का भाव हम सभी के हृदय में है। एक ओर जहां जवान देश की सुरक्षा में डटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर अन्नदाता किसान हैं, जो हमारी अन्न की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। यह संवाद ऐसा लग रहा था, मानों घर से दूर कोई अपना उनकी बेटी से मिला और इसकी खबर उन्हें दे रहा हो।

बस्तरिया बटालियन की जवान का जाना हाल- चाल

बस्तर जिले के सेडवा स्थित सीआरपीएफ के बस्तरिया बटालियन में रात्रि विश्राम कर अगले दिन सुबह लौटने के दौरान मुख्यमंत्री ने कैंप में जवानों से विदा लेते समय बस्तरिया बटालियन की जवान प्रमिका दुग्गा से उसका हाल-चाल पूछा। बातचीत के बीच मुख्यमंत्री ने उसके परिजनों से बात करने की इच्छा जताई। इस पर प्रमिका ने मोबाइल से अपनी मां मोतीबाई को फोन लगाया और मुख्यमंत्री से बात कराई।

---विज्ञापन---

प्रमिका की मां से हाल-चाल जाना

सीएम साय ने मोबाइल पर बात करते हुए प्रमिका की मां से घर के सभी सदस्यों का हाल-चाल जाना और सभी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बड़े अपनेपन से प्रमिका की मां से खेतों में धान की कटाई के बारे में भी पूछा। मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान परिवार द्वारा उगाए जाने वाले फसलों की जानकारी ली और खेती-किसानी के संबंध में ढेर सारी बातें की।

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान विनोद में मोती बाई से उनके घर आने पर चापड़ा चटनी खिलाने की बात पूछी, तो उन्होंने मुख्यमंत्री से सहज भाव से कहा कि आपको चापड़ा चटनी जरूर खिलाऊंगी। मुख्यमंत्री ने प्रमिका की मां को प्रणाम करते हुए बातचीत को समाप्त किया।

जवानों में दौड़ी खुशी की लहर

सीएम विष्णुदेव साय ने कैंप में जवानों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत किया। जवानों के साथ उन्होंने रात का भोजन किया। उन्होंने जवानों को भोजन भी परोसा। उनकी सादगी, व्यवहार और अपनेपन ने सभी जवानों का दिल जीत लिया।

---विज्ञापन---

सीएम साय और बस्तरिया बटालियन की जवान प्रमिका की मां के बीच मोबाइल पर बात सुनकर सभी जवानों के मन में यही भाव था कि, मुख्यमंत्री न केवल अपने जवानों की, बल्कि घर से दूर उनके परिवारों की भी उतनी ही चिंता करते हैं।

सीएम विष्णुदेव साय का सरोकार एवं जुड़ाव सभी किसानों और जवानों के साथ ही उनके परिवारों से भी समान रूप से है। अतिथि सत्कार और अपने अतिथि को उनके मनपसंद व्यंजन खिलाने की संस्कृति भी हमारी परंपरा में है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  CG: जल जीवन मिशन ने बदला महिलाओं का जीवन, पानी के लिए संघर्ष से मिली मुक्ति

First published on: Nov 21, 2024 08:26 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola