छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सभागार में ‘एरोकॉन 2025’ छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश चैप्टर के दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ किया। उन्होंने इसका आगाज करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता का स्वास्थ्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में पैसे की कोई कमी नहीं आएगी। विशेषज्ञों और जनसमूह को संबोधित कर उन्होंने मेडिकल कॉलेज रायपुर के छात्रों के लिए 65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए छात्रावास की घोषणा की।
बन रहे हैं कैंसर डे केयर सेंटर
सीएम साय ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हजारों मरीज एक्सपर्ट डॉक्टर्स के परामर्श और नवीनतम चिकित्सा पद्धतियों से इलाज ले रहे हैं। बीते दो दशकों में कैंसर की प्रारंभिक पहचान और उपचार के क्षेत्र में हुए शोध से भविष्य के लिए नई उम्मीदें जगी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर जिले में कैंसर डे-केयर सेंटर बनाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें: सीएम विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस पर किया मिशन अंतरिक्ष प्रोजेक्ट का शुभारंभ
मरीजों को मिल रही है बड़ी राहत
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना चलाई जा रही है। इसके तहत छत्तीसगढ़ में मरीजों का इलाज संभव हुआ है। जीएसटी में कैंसर की दवाइयों और उपकरणों को सस्ता किए जाने से मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। राज्य के अस्पतालों में कैंसर उपचार के लिए अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एम्स रायपुर में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का शुभारंभ किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: सीएम विष्णु देव साय ने लुत्ती बांध टूटने पर जताई नाराजगी, बोले- इस तरह की गलती नहीं होगी बर्दाश्त
नवा रायपुर में मेडिसिटी का निर्माण
सीएम ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) कैंसर की पहचान में बेहद उपयोगी सिद्ध हो रही है। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में इसे तेजी से शामिल करना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य बजट में भी लगातार वृद्धि की जा रही है। इसके अलावा नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। नवा रायपुर में 5,000 बिस्तरों की क्षमता वाली मेडिसिटी का निर्माण किया जा रहा है। बस्तर और सरगुजा अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार हर विकल्प तलाश रही है। सरगुजा, धरमजयगढ़ और बस्तर में नए अस्पताल बनाए जाएंगे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, मेडिकल कॉलेज रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी, आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पी.के. पात्रा, विशेषज्ञ चिकित्सकगण, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines