छत्तीसगढ़ Deputy CM विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, कई परिवारों से की मुलाकात

Vijay Sharma News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बीती रात से बारिश हो रही है। इस बारिश से नदी किनारे बसे गांव में बाढ़ के हालात बन गए हैं। कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा को ग्रामीणों ने फोन पर बाढ़ को लेकर जानकारी दी।

Deputy Chief Minister Vijay Sharma

Deputy Chief Minister Vijay Sharma

Vijay Sharma News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बारिश हो रही है। इस बारिश से नदी किनारे बसे गांव में बाढ़ के हालात बन गए हैं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को सुबह ग्रामीणों का फोन कॉल आया कि सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम खोलवा और सिघंनपुरी क्षेत्र में लगातार बारिश होने से बाढ़ जैसी स्थिति आ गई है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी मिलते ही कलेक्टर जनमेजय महोबे के साथ सुबह ही ग्राम खोलवा और सिघंनपुरी पहुंचकर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में जाकर लोगों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश कलेक्टर को दिए।

विज्ञापन

इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणजनों का कुशल क्षेम जाना और उनसे उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उप मुख्यमंत्री ने लोगों की कठिनाइयों को समझते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित सभी परिवारों को राहत पहुंचाने और सुरक्षा के लिए विष्णुदेव सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सर्वे करने के निर्देश दिए और कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार प्रभावित लोगों की मदद के लिए तत्पर है। जल्द ही क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा और राहत प्रदान की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द सर्वेक्षण पूरा करें ताकि लोगों को राहत कार्यों का लाभ मिल सके।

विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों की सहायता सरकार का पहला कर्तव्य- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता सरकार की पहली प्राथमिकता है और इस आपदा की घड़ी में हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री की तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से सर्वेक्षण कार्य करें और आवश्यक राहत सामग्री की तुरंत आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने के लिए सटीक योजना बनाएं।

विज्ञापन

राहत व बचाव कार्य के निर्देश  

मौके पर अफसरों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए है। वहीं, जिले में बाढ़ डिजास्टर कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम का फोन नंबर 07741-232038 है। कंट्रोल रूम 24 घंटा एक्टिव रहेगा। पुलिस कंट्रोल रूम 07741-232674,231887,100 अथवा 112, जिला चिकित्सालय 07741-233553, 108 पर भी बाढ़ संबंधित सूचना दी जा सकती है। कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कबीरधाम जिले में बीते 24 घंटे के भीतर 50 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ