Chief Lokayukta Oath Ceremony: छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकायुक्त का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन में न्यायमूर्ति (Retired) इंदर सिंह उबोवेजा को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति इंदर सिंह उबोवेजा ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। अतिरिक्त मुख्य सचिव रेणु पिल्ले ने शपथ प्रक्रिया को पूरा कराया। शपथ के बाद राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने उबोवेजा का अभिवादन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद सुनील सोनी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूर्व प्रमुख लोकायुक्त टीपी शर्मा, राज्य सूचना आयुक्त एनके शुक्ला, पूर्व सूचना आयुक्त मोहन राव पवार, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम सहित, वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी तथा उबोवेजा के परिजन मौजूद थे।
कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में प्रमुख लोकायुक्त इंदर सिंह उबोवेजा के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने पहुंचे। वे सुबह 11:55 बजे राजभवन पहुंचें और समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
कौन हैं इंदर सिंह उबोवेजा
इंदर सिंह उबोवेजा हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस रहे हैं और उनकी नियुक्ति को राज्य में स्वच्छ प्रशासन और भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को मजबूत करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। उनके नेतृत्व में लोकायुक्त संगठन को और अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की उम्मीद है। समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने इंदर सिंह उबोवेजा को प्रमुख लोकायुक्त बनने की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें- दिव्यांग बच्चों संग CM विष्णुदेव साय ने मनाई जन्माष्टमी, बोले- इन्हें बनाना है आत्मनिर्भर
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
2 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
10 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
13 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
14 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
16 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
18 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
23 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
24 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines