Chhattisgarh Police Department Reshuffle: राज्य सरकार ने 24 डीएसपी का तबादला बस्तर डिवीजन में किया है। प्रोबेशन पीरियड पर काम कर रहे डीएसपी को नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर, कांकेर, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा में भेजा गया है। राज्य सरकार नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। उच्च अधिकारियों का कहना है कि युवा अधिकारियों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भेजन से नक्सल ऑपरेशन को समझने में मदद मिलेगी। केंद्र सरकार ने 2026 तक देश को नक्सल समस्या से मुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। 24 अगस्त को राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक कर काबिल अधिकारियों को नक्सली क्षेत्रों में भेजने के निर्देश दिए थे।
नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज
23 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आए थे। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद पिछले आठ महीने में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज हुआ। मुठभेड़ में 147 नक्सली मारे गए हैं। 631 ने आत्मसमर्पण तथा 723 को गिरफ्तार किया गया है, जो कि एक रिकार्ड है। साथ ही इस दौरान नक्सलियों के गढ़ में सुरक्षा बलों के नए 33 कैंप स्थापित किए गए हैं। राज्य में बढ़ते दवाब से नक्सलियों के सीमा से सटे झारखंड, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश जाने की आशंका के मद्देनजर इन राज्यों के पुलिस महानिदेशकों और मुख्य सचिवों को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। इन अधिकारियों को उनके प्रोबेशन पीरियड के दौरान नक्सल प्रभावित जिलों जैसे बीजापुर, कांकेर, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, और दंतेवाड़ा में तैनात किया गया है।
ये अधिकारी संभालेंगे मोर्चा
अधिकारी का नाम न्यू पोस्टिंग
शुभम तिवारी पुलिए अनुविभागीय अधिकारी अंतागढ़, कांकेर
सुमित गुप्ता पुलिए अनुविभागीय अधिकारी कोंटा, सुकमा
ठाकुर गौरव सिंह उप पुलिस अधीक्षक (आप्स) डीआरजी, दंतेवाड़ा
कुलदीप बंजारे उप पुलिस अधीक्षक (आप्स) डीआरजी, नारायणपुर
विशाल गर्ग उप पुलिस अधीक्षक विशेष आसूचना शाखा, बीजापुर
दीपक कुमार भगत पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेनूर, नारायणपुर
बृजकिशोर यादव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, कुटरू, बीजापुर
अमन लखीसरानी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, फरसेगढ़, बीजापुर
आकांक्षा पाण्डेय उप पुलिस अधीक्षक बालक विरूद्ध अपराध अन्वेषण शाखा, दंतेवाड़ा
प्रतिभा लहरे उप पुलिस अधीक्षक बालक विरूद्ध अपराध अन्वेषण शाखा, कांकेर
रविकांत सहारे उप पुलिस अधीक्षक, विशेष आसूचना शाखा, सुकमा
सुसंता लकड़ा उप पुलिस अधीक्षक बालक विरूद्धा अपराध अन्वेषण शाखा, बस्तर
मोनिका श्याम उप पुलिस अधीक्षक बालक विरूद्धा अपराध अन्वेषण शाखा, सुकमा
अमृता पैकरा उप पुलिस अधीक्षक बालक विरूद्धा अपराध अन्वेषण शाखा, नारायणपुर
नवीन कुमार एक्का पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, भैरमगढ़, बीजापुर
जितेन्द्र कुम्भकार उप पुलिस अधीक्षक, विशेष आसूचना शाखा, दंतेवाड़ा
प्रवीण भारती पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, भानपुरी, बस्तर
अविनाश कंवर उप पुलिस अधीक्षक, विशेष आसूचना शाखा, नारायणपुर
संगम राम उप पुलिस अधीक्षक (आपरेशन), जगदलपुर
शरद कुमार जायसवाल उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), बीजापुर
भानूप्रताप चन्द्राकर उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाइटर्स, सुकमा
स्निग्धा सलामे उप पुलिस अधीक्षक, कोंडागांव
विंकेश्वरी पिंदे उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), कांकेर
चन्द्रहास कटेन्द्र उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाइटर्स, बीजापुर
ये भी पढ़ें- खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने अयोध्या धाम की ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, मुख्यमंत्री साय का जताया आभार
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
6 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
13 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
17 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
17 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
20 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
22 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines