झीरम हमले के शहीदों को सीएम बघेल ने दी श्रद्धांजलि, बोले-न्याय मिलने तक जारी रहेगी लड़ाई

cm bhupesh baghel

Chhattisgar: छत्तीसगढ़ के बस्तर में हुए झीरम हमले के आज 10 बरस पूरे हो गए हैं। इस मौके पर हमले में शहीद कांग्रेस नेताओं और जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को जगदलपुर पहुंचे। मारे गए कांग्रेस नेताओं और जवानों के परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा जब तक न्याय नहीं मिलेगी तब तक लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि जब तक न्याय नही मिलेगा, तब तक लड़ाई जारी रखेंगे। पूरी कांग्रेस पार्टी शहीद परिवारों के साथ है। सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर सामना करते हुए राज्य को शांति का टापू बनाएंगे। सीएम ने परिवर्तन यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि नंदकुमार पटेल कहते थे हमें आदिवासियों के जीवन में परिवर्तन लाना है। लेकिन परिवर्तन का संकल्प लेने वाले हमारे नेता आज हमारे बीच नहीं है।

विज्ञापन

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1661553654996803584?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1661553654996803584%7Ctwgr%5E7d42600fe31801643319d4ce1021c8715315f1ba%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fchhattisgarh%2Fjagdalpur%2Fcm-bhupesh-baghel-paid-tribute-to-the-martyrs-on-jhiram-massacre-anniversary-in-jagdalpur-2023-05-25

सीएम ने आगे कहा कि इस घटना से किसको फायदा मिला। नक्सली घटना करते हैं और उस स्थान को छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसा पहली हुआ जब ब्लास्ट किये फिर गाड़ी रोककर गोलियों की बौछार हुई। हमारे साथी कहीं न कहीं छिप गए थे। मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर नक्सली गणपति और रमन्ना को बचाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि, अगर वो पकड़े जाते तो सच्चाई सामने आती कि उस षडयंत्र के पीछे कौन लोग हैं। केंद्र की सरकार न तो हमको इसकी जांच हमें कर रही है और न ही खुद जांच कर रही है। षडयंत्रकारियों को बचाने का प्रयास कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ