रायपुर: रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद एयर रूट पर विमान सेवा के लिए अलायंस एयर से अनुबंध की अवधि बढ़ाने तथा बिलासपुर एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों में विमान सेवा आरंभ करने के लिए सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने बंद किए गए बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर तथा बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर विमान सेवा पुनः आरंभ किए जाने का आग्रह भी किया है। सीएम ने पत्र में लिखा है कि जगदलपुर विमान सेवा के चलते बस्तर को देश के पर्यटन नक्शे में आने का मौका मिला है और बस्तर की संस्कृति राष्ट्रीय पटल पर उभरी है। बिलासपुर से भी नागरिक सुविधाओं को देखते हुए प्रमुख शहरों से विमान सेवाएं शुरू किए जाने की जरूरत है।
जनता को मिली है सस्ती घरेलू विमान सुविधा
पत्र में सीएम ने लिखा है कि देश के आम आदमी को सस्ती हवाई सेवा का लाभ दिलाने के लिए सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई रिजनल कनेक्टिविटी योजनांतर्गत छत्तीसगढ़ में जगदलपुर व बिलासपुर एयरपोर्ट से घरेलू विमान सेवा शुरू होने से राज्य की जनता को सस्ती घरेलू विमान सुविधा उपलब्ध हुआ है। योजनांतर्गत विमान सेवाओं के संचालन के लिए एयरपोर्ट के विकास सहित आरसीएस विमान सेवाओं के लिए निर्धारित वायबीलिटी गॅप फण्डिंग के समयबद्ध भुगतान की जिम्मेदारियों का निर्वहन प्रदेश शासन द्वारा प्रतिबद्ध रूप से किया जा रहा है।
03 वर्ष के लिए हुआ था अनुबंध
आरसीएस योजनांतर्गत रायपुर जगदलपुर हैदराबाद सेक्टर में उड़ान सेवा के लिए विमान सेवा प्रदाता कम्पनी अलायंस एयर से योजना के प्रावधान के अनुसार 03 वर्ष के लिए विमान सेवा संचालन का अनुबंध किया गया था, जिसकी अवधि सितम्बर 2023 में पूरी हो चुकी है। अतः वर्तमान में अलायंस एयर द्वारा रायपुर जगदलपुर- हैदराबाद आरसीएस उड़ान सेवा बंद कर दी गई है तथा प्रदेश शासन द्वारा आग्रह किए जाने पर तदर्थ रूप से रायपुर जगदलपुर हैदराबाद सेक्टर में सामान्य विमान सेवा का संचालन किया जा रहा है, जिसे अन्य कोई लाभदायक आरसीएस वायुमार्ग / सेक्टर का प्रस्ताव प्राप्त होने पर विमान सेवा प्रदाता कम्पनी के द्वारा बंद कर दिया जायेगा।
यह भी पढ़ें-‘मेरे लिए गरीब सबसे बड़ी आबादी है’ पीएम मोदी ने जातिगत आरक्षण की मांग को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
पत्र में लिखा है कि आरसीएस योजना अंतर्गत बस्तर क्षेत्र में विगत 03 वर्ष से सफलतापूर्वक संचालित हो रही विमानन सेवाओं के भावी संभावनाओं को देखते हुए अनुरोध है कि रायपुर जगदलपुर-हैदराबाद सेक्टर उड़ान सेवा के लिए विमान सेवा प्रदाता कम्पनी अलायंस एयर से किए गए अनुबंध की अवधि में पुनः 03 वर्ष के लिए वृद्धि की जाए अथवा नवीन अनुबंध किया जाए।
बस्तर क्षेत्र के विकास के लिए विमान सेवा के विस्तार हेतु राज्य सरकार द्वारा दिल्ली-जबलपुर जगदलपुर के विमान सेवा के लिए अलायंस एयर के शर्त अनुसार वीजीएफ के भुगतान के लिए सहमति दी जा रही है, किन्तु प्रस्तावित विमान सेवा के वीजीएफ भुगतान पर छूट प्रदान किए जाने बाबत केन्द्र सरकार से अनुरोध किया जा रहा है, ताकि बस्तर जैसे आदिवासी बाहुल्य एवं सांस्कृतिक रूप से सम्पन्न क्षेत्र में वैमानिकी सेवा का उत्तरोत्तर विकास समय हो सके।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines