सीएम बघेल बेरोजगारी भत्ते के तहत अंतरित करेंगे 34.55 करोड़
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एक लाख 29 हजार 886 युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के तहत 34 करोड़ 55 लाख 65 हजार रुपए की राशि का अंतरण करेंगे। इसके साथ ही वे आई.टी.आई. में प्रशिक्षण अधिकारी पद के लिए चयनित 84 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान करेंगे।
प्रदेश में बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत पूर्व में 112 करोड़ 43 लाख 30 हजार रुपए की राशि युवाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है। अगस्त महीने की राशि 34 करोड़ 55 लाख 65 हजार शामिल करने पर यह राशि बढ़कर 146 करोड़ 98 लाख 95 हजार रुपए हो जाएगी। बेरोजगारी भत्ते के आवेदन के साथ ही युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए भी चिन्हांकित किया जा रहा है। जो युवा कौशल प्रशिक्षण चाहते हैं उन्हें विभिन्न संस्थाओं में प्रशिक्षित किया जा रहा है। 7200 युवाओं का प्रशिक्षण आरंभ हो चुका है। 1782 युवाओं का प्रशिक्षण शीघ्र ही आरंभ हो जाएगा।
यह भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने PM को लिखी चिट्ठी; कहा-OBC को सैपरेट कोड देकर कराएं जनगणना
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा गरियाबंद जिले के विकासखण्ड-मैनपुर की भेजीपदर व्यपवर्तन योजना के कार्य के लिए 49 करोड़ 80 लाख 12 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की गई है। योजना के तहत क्षेत्र के किसानों को 1557 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: