Raipur News: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र की भाजपा सरकार निशाना साधा है। राज्य में भाजपा के प्रभारियों को लेकर उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर तंज कसा। सीएम बघेल ने डी. पुरंदेश्वरी, जाम्वाल, नितिन नबीन और ओम माथुर को लेकर कहा कि भाजपा के प्रभारी आते-जाते रहते हैं। ये सभी लोग एक मंच ही नहीं आ रहे हैं।
कोंडागांव जाने से पहले की प्रेसवार्ता
जानकारी के मुताबिक, रायपुर से कोंडागांव के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री बघेल ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 15 साल तक सीएम रहने वाले को ही पीछे धकेल दिया है। इतना ही नहीं राज्य में बार बार पदाधिकारियों को बदला जा रहा है। लगता है कि भाजपा में प्रयोग चल रहा है। सीएम बघेल ने रमन सिंह पर भी तंज कसा। कहा कि वे तो अब कार्यकर्ताओं और जनता से दूर हैं। सीएम बघेल ने कहा कि इश वक्त उनकी वर्तमान सीएम से ज्यादा सुरक्षा है।
भाजपा के केंद्रीय दौरे पर ली चुटकी
सीएम बघेल ने केंद्र की भाजपा सरकार और शीर्ष नेतृत्व को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा का छत्तीसगढ़ में कर्नाटक जैसा हाल होगा। उन्होंने कहा कि जब मैं बस्तर गया था, तब कहा जा रहा था कि पीएम मोदी आने वाले हैं। जब वहां पहुंचा तो पता चला पीएम मोदी की जगह केंद्रीय गृहमंत्री आ रहे हैं। इसके बाद मीडिया से पता चला कि जेपी नड्डा भी आ रहे हैं। तंज कसा कि चुनाव है, सभी आएंगे ही।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भी कसा तंज
मीडिया के एक सवार पर सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा खुद अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को गंभीरता से नहीं ले रही है। इसलिए हम भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेते हैं। उन्होंने तंज कसा कि जब वे अध्यक्ष बने तो उनके राज्य में ही भाजपा चुनाव हार गई। सीएम बघेल ने पूछा कि अब उनको कौन चुनेगा। सीएम बघेल ने कहा कि राहुल गांधी नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोले हुए हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
3 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
14 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
17 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
19 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
24 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines