Chhattisgarh News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। वह दुर्ग में एक बड़ी सभा को भी संबोधित करेंगे। शाह के दौरे को लेकर प्रदेश का सियासी पारा भी गर्मा गया है। केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे पर सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है।
दुर्ग हमारा गढ़ है
दरअसल, दुर्ग में इस बार बीजेपी पूरा जोर लगा रही है। ऐसे में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से अमित शाह का दुर्ग दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित शाह के दौरे पर चुटकी लेते कहा कि ‘कल हमारी सरोज दीदी का जन्म दिन है, हो सकता है उनका जन्म दिन मनाने आ रहे हों। लेकिन जहां तक दुर्ग को साधने की बात है तो दुर्ग हमारा गढ़ है। अब दुर्ग कांग्रेस का गढ़ है। इसलिए अब इसे नहीं साध सकते।’
बीजेपी का पलटवार
वहीं सीएम बघेल के बयान पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ‘अहंकार किसी भी व्यक्ति को नहीं होना चाहिए, मुख्यमंत्री जी को स्मरण है की नहीं, विधानसभा के बाद जब लोकसभा का चुनाव 5 महीने बाद हुआ था तो बीजेपी मुख्यमंत्री के ग्रह क्षेत्र पाटन से 23 हजार मतों से आगे हुई थी। उस समय क्या गढ़ नहीं था। अब लोकसभा चुनाव का रिजल्ट पुनः विधानसभा चुनाव में दोहराएंगे।’
ऐसा रहेगा अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा
अमित शाह के दुर्ग दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम का सेड्यूल जारी किया जा चुका है। वह दोपहर 12:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे। वहीं लंच करेंगे। जिसके बाद वहां से बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से तकरीबन 1:35 बजे शाह भिलाई के जयंती स्टेडियम हेलीपैड पहुंचेगे। जहां से सड़क मार्ग से पद्मश्री पड़वानी गायिका उषा बारले से मुलाकात करने उनके निवास जाएंगे।
इसके बाद दोपहर 2:10 बजे सड़क मार्ग से पंडित रविशंकर स्टेडियम दुर्ग पहुंचेगे। जहां जनसभा को संबोधित करेंगे। जन संबोधन के बाद गृहमंत्री दोपहर 3 बजे सड़क मार्ग से रविशंकर स्टेडियम से जयंती स्टेडियम भिलाई पहुंचेगे। फिर वहां से 3:10 पर बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से मध्यप्रदेश के लिए रवाना होंगे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
19 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
2 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
13 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
16 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
18 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
23 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines