Bhupesh Baghel Chief Minister: छत्तीसगढ़ में पत्रकार वार्ता के दौरान सीएम बघेल ने बीजेपी पर तंज कसा है। बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बैक टू बैक दौरे पर मुख्यमंत्री पर बयान देते हुए कहा कि अमित शाह नरेंद्र मोदी के कई दौरे रद्द हुए हैं। यदि वह छत्तीसगढ़ आ जाएं तभी पता चलेगा दौरे पर आए हैं।
छत्तीसगढ़ दौरे पर राहुल गांधी
वहीं राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं ट्रेन से बिलासपुर जाएंगे, इस मामले में सीएम भूपेश बघेल का कहना है कि राहुल गांधी सड़क या ट्रेन मार्ग से भी बिलासपुर जा सकते हैं चूंकि ट्रेन रद्द हो रही है, इसलिए मैंने उन्हें सड़क मार्ग से बिलासपुर जाने का सुझाव दिया है। अच्छा रहेगा यदि राहुल समय पर ट्रेन से आएं, क्योंकि उनके साथ बिल्कुल भी जोखिम नहीं लिया जा सकता।
88% शहरी लोग करते हैं शौचालय का इस्तेमाल
आगे बघेल ने कहा कि एनएफएचएस रिपोर्ट के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में केवल 88% लोग शौचालय का उपयोग करते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में 73.5% लोग शौचालय का उपयोग करते हैं। औसतन 76.8% लोग ही शौचालय का उपयोग करते हैं। इसका मतलब है कि 23% लोग इसका उपयोग नहीं कर रहे हैं। राज्य को ओडीएफ और ओडीएफ+ घोषित किया जा चुका है लेकिन अभी भी काफी लोग शौचालय का इस्तेमाल नहीं करते हैं।
सबसे ज्यादा विधायक हमारे पास
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के महिलाओं पर श्रेय लेने की बात पर सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि सबसे ज्यादा टिकट हमने दिए हैं, इसलिए सबसे ज्यादा विधायक हमारे पास हैं। बीजेपी के पास एक है, हमारे पास 13 विधायक हैं यानी बीजेपी से तेहरा गुना ज्यादा हमारे पास विधायक हैं।
रेल मंत्री का कोई काम नहीं है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 9 ट्रेनों हरी झंडी दिखाई जाने के मामले में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि रेल मंत्री का कोई काम नहीं है, जब देश में हादसे होते हैं तो रेल मंत्री को भेजा जाता है, ट्रेन को हरी झंडी प्रधानमंत्री दिखा रहे हैं यह तो अद्भुत है। बघेल ने आगे कहा कि रेल का किराया बहुत महंगा हो गया है, लोगों ने रेल से जाना बंद कर दिया है।
कृषि आधारित योजनाओं की तारीफ
कृषि विशेषज्ञ देवेंद्र शर्मा ने छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि आधारित योजनाओं की तारीफ की है। इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा देवेंद्र शर्मा जी से मेरी मुलाकात हुई है। उन्होंने हमारी योजनाओं की जनाकारी ली। गौठान का निरीक्षण भी किया। वे कृषि के बड़े जानकर हैं। उन्होंने सरकार के लिए जो बातें कही है वह महत्वपूर्ण है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
41 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines