Chhattisgarh Election: सीएम भूपेश बघेल सोमवार को दिल्ली में आयोजित कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में शामिल हुए। देर रात में रायपुर लौटे सीएम ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जल्द ही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी और कांग्रेस प्रत्याशियों की टिकट जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बीजेपी द्वारा जारी की गई दूसरी सूची को लेकर कहा कि भाजपा ने हारे हुए प्रत्याशियों पर दांव खेला है।
सीएम बघेल ने कार्य समिति की बैठक को लेकर कहा कि राहुल जी, प्रियंका जी और खड़गे जी ने जाति जनगणना की बात कही थी और उसी पर सभी सदस्यों ने मुहर लगाया है। जाति जनगणना से सभी वर्गों का विकास होता है। बैठक में जाति के हिसाब से, आर्थिक, शैक्षणिक के हिसाब से योजना बनाने को लेकर चर्चा हुई है।
बीजेपी की दूसरी सूची पर कसा तंज
सीएम बघेल ने बीजेपी की दूसरी सूची पर कहा कि भाजपा ने हारे हुए प्रत्याशियों पर दांव खेला है। उन्होंने उनको टिकट दिया है, जिनको जनता ने पहले ही नकार दिया है। बीजेपी के पास चुनाव लड़ाने के लिए चेहरे नहीं है और वह लाख कोशिश कर लें, उन्हें जीत नहीं मिलनी है। सीएम बघेल ने डॉ. रमन सिंह को टिकट मिलने पर कहा बीजेपी में डॉ. रमन सिंह की चल रही है, वे भले ही अरुण साव को बाजू में बैठा लिए हैं और बीजेपी की लीक सूची कहां से निकली ये सब जानते हैं।
जल्द जारी होगी सूची
सीएम ने केंद्रीय मंत्री, सांसदों को टिकट देने पर कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री को दूसरे लोकसभा से टिकट दिए हैं। रेणुका सिंह सांसद सरगुजा से हैं लेकिन, टिकट कोरबा से मिला है। विष्णुदेव साय को कुनकुरी, ओपी चौधरी खरसिया से पलायन कर गए। बीजेपी हारे हुए लोगों पर दांव लगा रही है। उन्होंने कांग्रेस की सूची पर कहा कि हमारी तैयारी पूरी है। हमने सभी सीटों पर रणनीति बना ली है और केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद जल्द सूची जारी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगा मतदान, 7 और 17 नवंबर को वोटिंग, सीएम बघेल ने कहा- हैं तैयार हम
सीएम बघेल ने बीजेपी द्वारा बीरनपुर हिंसा में मृतक के परिजन को टिकट दिए जाने और सांप्रदायिकता को मुद्दा बनाने को लेकर कहा कि बीजेपी कितनी भी कोशिश कर ले सांप्रदायिक मुद्दा नहीं हो सकता भाजपा किसे टिकट देती हैं ये उनका नजरिया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। प्रदेश की 90 सीटों पर 2 चरणों में 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होगी और 3 दिसंबर को चुनाव का परिणाम जारी किया जाएगा।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
4 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
4 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
7 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
9 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
14 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
28 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
31 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
34 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines