रायपुर: सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में रविवार को विकास भवन कार्यालय में राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक हुई। इस बैठक में दिशा समिति अंतर्गत सामूहिक कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में सीएम बघेल ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें, साथ ही लक्ष्यों को समय से प्राप्त करने के निर्देश दिए।
सीएम ने कहा कि राज्य में गौठानों और रीपा के माध्यम से ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा मिला है। राज्य सरकार द्वारा स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए सी-मार्ट की स्थापना की गई है। रोजगार बढ़ाने के लिए स्व-सहायता समूह के सदस्यों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
केन्द्र एवं राज्य के मध्य समन्वय बढ़ाने पर हुई चर्चा
सीएम बघेल ने राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक में केन्द्र सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा, निगरानी, मूल्यांकन तथा केन्द्र एवं राज्य के मध्य समन्वय बढ़ाने पर चर्चा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, आदिम जाति विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, शहरी विकास विभाग, ऊर्जा विभाग, उद्योग विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य लोक निर्माण विभाग के कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा की गई।
यह भी पढ़ें-अमृत मिशन योजना का दूसरा चरण; 500 करोड़ की मिली मंजूरी, बनेंगे 150 से ज्यादा तालाब
मनरेगा के कार्यों की दी गई जानकारी
इस समीक्षा बैठक में मनरेगा अंतर्गत कार्यों की जानकारी देते हुए बताया गया कि सितम्बर 2023 की स्थिति में मनरेगा अंतर्गत 19.92 लाख परिवारों को कार्य मिला है वहीं, 01 लाख 36 हजार 838 कार्यों को पूरा किया गया है। मनरेगा अंतर्गत विगत पांच वर्षों में 5 हजार 690 नवीन तालाब, 2 हजार 915 अमृत सरोवर का निर्माण किया जा चुका है। आधार के तहत भुगतान में राज्य का राष्ट्रीय स्तर पर 7वां स्थान है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना- 2 अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना- 3 के अंतर्गत 5612 किलोमीटर लम्बाई की शत प्रतिशत की स्वीकृति में छत्तीसगढ़ राज्य प्रथम है एवं समस्त लम्बाई पूर्ण कर ली गई है।
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के प्रथम चरण में 175 ग्रामों का चयन किया गया है। उक्त चयनित सभी ग्रामों में वांछित संकेतकों को पूरा कर आदर्श ग्राम घोषित किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक येाजना के अंतर्गत विगत वर्षों में 01 करोड़ 37 लाख से अधिक लोगों को निःशुल्क जांच एवं दवाई वितरित की गई है तथा मातृ मृत्यु अनुपात 23 प्वाइंट के साथ देश में द्वितीय सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
25 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines