रायपुर: श्रावण मास के अंतिम सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन के कौही में प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक किया, इसके साथ ही इस अवसर पर 7 करोड़ की लागत से बने कौही लिफ्ट इरीगेशन योजना का लोकार्पण भी किया। इससे 2500 हेक्टेयर में सिंचाई हो सकेगी। कौही उद्वहन सिंचाई योजना से ग्राम कौही, बोरेंदा, जरवाय, केसरा, खम्हरिया, डंगनिया, तर्रीघाट, सोनपुर और सिपकोना के किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा।
सैकड़ों किसानों को मिली राहत
मुख्यमंत्री बघेल ने अपने कौही के पहले दौरे के अवसर पर ही यहां के पुरानी उद्वहन सिंचाई योजना को अपडेट करने की घोषणा की थी। योजनांतर्गत इंटक वेल का रेडियस जो पहले 6 मीटर था इसको 12 मीटर किया गया है। वहीं 150 एच.पी. के पांच वीटी पंप स्टॉल किए गए हैं। जिससे लिफ्ट ऐरीगेशन की क्षमता में कई गुना वृद्धि हुई है। सम्पूर्ण नहर प्रणाली का लाइनिंग कार्य भी किया गया है। कौही उद्वहन सिंचाई योजना की क्षमता बढ़ने से इस क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को राहत पहुंची है।
यह भी पढ़ें-निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद आबकारी विभाग शख्त, दो दिनों में जब्त की 2340 लीटर शराब
सरकार की योजनाओं से प्रदेश को मिली पहचान
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने क्षेत्र के बारह किसानों को खसरा बी-1, बी-2 अपने कर कमलों से वितरण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों पर भगवान भोले नाथ की कृपा बनी रहे। उन्होंने सभी को सावन सोमवार की बधाई दी। क्षेत्रवासियों की मांग के अनुरूप सिंचाई सुविधा विस्तारित होने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी वर्ग के विकास के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। सांस्कृतिक गतिविधियों को पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। सरकार की योजनाओं से प्रदेश को पहचान मिली है।
मंदिर परिसर के सौन्दर्यीकरण का दिलाया भरोसा
मुख्यमंत्री बघेल ने लोगों की मांग पर मंदिर परिसर के सौन्दर्यीकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सेवा का अवसर प्रदान करने वाले लोगों का आह्वान किया। कार्यक्रम को जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
9 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
12 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
16 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
16 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
18 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
19 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
19 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
20 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
20 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines