रायपुर: सीएम भूपेश बघेल ने नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत खुर्सीपार में नवनिर्मित मिनी इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण किया। 3 करोड़ रुपए की लागत से बने इस स्टेडियम में बैडमिटन कोर्ट, 2 नग वुडन फ्लोरिंग, टेबल टेनिस के तीन कोर्ट, 3 बोर्ड शतरंज, कैरम रूम और एक हाल बनाया गया है। इस अवसर पर सीएम बघेल ने खिलाड़ियों से रू-ब-रू होकर चर्चा की। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस स्टेडियम से अब खिलाड़ियों को खेलने की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
नन्हें बच्चों का किया उत्साहवर्धन
सीएम बघेल ने लोकार्पण के अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जूडो और बाक्सिंग के नन्हें खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने नन्हीं बालिकाओं और बालकों के खेलों के प्रति उत्साह की सराहना की। नन्हीं बालिकाएं जूडो खिलाड़ियों तथा नन्हें बालक बाक्सरों की ड्रेस में यहां अभ्यास कर रहे थे। इस मौके पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेंद्र यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ को स्वस्थ और खुशहाल बनाने के लिए हो रहे उल्लेखनीय कार्य; सीएम बघेल
बीपीओ सेंटर का किया लोकार्पण
सीएम भूपेश बघेल ने नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत खुर्सीपार में 7 करोड़ की लागत से नवनिर्मित बीपीओ सेंटर का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने सेंटर में युवकों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के लिए रोजगार हेतु निजी संस्थाओं को आगे ला रही है। जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। बता दें कि भिलाई के इस बीपीओ सेंटर के माध्यम से लगभग 700 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
25 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines