दुर्ग: सीएम भूपेश बघेल रविवार शाम दुर्ग में कोरिया यादव समाज के सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे। पुराना बस स्टैंड में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम बघेल ने 13 सितंबर को होने वाले रेल रोको महा आंदोलन का शंखनाद किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जिस तरह से यात्री ट्रेनों को बंद करके सिर्फ गुड्स ट्रेनों को चला रही है, उसके विरोध में महा आंदोलन किया जाएगा।
आए दिन यात्री ट्रेनों को किया जा रहा रद्द
सीएम बघेल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, केंद्र सरकार सिर्फ कोयला ढुलाई पर ध्यान दे रही है। उसे आम जनमानस की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। यही कारण है कि आए दिन यात्री ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने केंद्र से यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग की है।
यह भी पढ़ें-बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 63 किलो चांदी के साथ मथुरा से आया युवक गिरफ्तार
भिलाई महिला महासम्मेलन में प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी शामिल
सीएम बघेल ने बताया कि 21 सितंबर को दुर्ग जिले के भिलाई में होने वाले महिला महासम्मेलन में प्रियंका गांधी वाड्रा भाग लेने आ रही हैं। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी आपसी फूट और अंतर्कलह से गुजर रही है। सरोज पांडेय, प्रेम प्रकाश पांडेय इनमें बहुत अंतर्कलह है। रमन सिंह को कोई नेता मानने को तैयार नहीं है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines