हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

सीएम भूपेश बघेल ने बिलासपुर को दी सौगात, जेनेरिक दवाओं से लोगों को मिला जीवनदान

विज्ञापन

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने बिलासपुर जिले के लिए एक बड़ी सौगात दी है। यहां सरकार की ओर से शुरू किए गए जेनेरिक दवा स्टोर्स का लाभ लोगों को मिल रहा है। बताया गया है कि करीब 27 करोड़ रुपये की दवाएं सरकार को सिर्फ 9.5 करोड़ रुपये में मिलीं। जो महज पौने दो साल में बेची गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस उपलब्धि के बाद बिलासपुर जिला प्रदेश में नंबर एक हो गया है।

65 फीसदी की छूट के साथ बेची दवाइयां

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन दवाइयों को 65 प्रतिशत की छूट के साथ बेचा जा रहा है। बताया गया है कि 27 करोड़ दो लाख 60 हजार रुपये की कीमत वाली इन दवाओं को सरकार ने नौ करोड़ 49 लाख 40 हजार रुपये में खरीदा था। कम कीमत वाली दवाओं और चिकित्सा उपकरणों को सीधे तौर पर जनता को बेचा गया। जिसके बाद 17 करोड़ 53 लाख 20 हजार रुपये की सीधी बचत सरकार को हुई है। माना जा रहा है कि सीएम बघेल की ये योजना काफी लाभदायक सिद्ध हो रही है।

यहां खोले गए थे जेनेरिक मेडिकल स्टोर

रिपोर्ट में बताया गया है कि सीएम भूपेश बघेल ने राज्य में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए कई कदम उठाए हैं। इन्हीं में से एक है श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना। सीएम बघेल ने 20 अक्टूबर 2021 को इस योजना की शुरुआत की थी। इसके बाद बिलासपुर जिले के नूतन चौक सरकंडा, सिम्स, जिला अस्पताल और मुंगेली नाका में ये स्टोर खोले गए थे। बताया गया है कि स्टोर खुलने के बाद अब तक करीब पौने दो साल में पांच लाख 96 हजार 51 लोगों ने इन स्टोर्स से दवाइयां खरीदी हैं।

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें