CG PSC Appointment: सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CG PSC) की नियुक्ति में लगे धांधली के आरोपों पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी राजनीति करने की जगह शिकायत दर्ज कराए, हम जांच कराएंगे। बीजेपी के नेता PSC के मामले में लगातार आरोप लगाते आ रहे हैं कि सरकार के बैठे लोगों और अधिकारियों के रिश्तेदार का चयन हो रहा है।
आरोपों पर किया पलटवार
बता दें कि पूर्व सीएम रमन सिंह ने पीएससी भर्ती में भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते हुए शनिवार को पीएम नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा था और इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। इस आरोप को लेकर सीएम बघेल ने कहा कि मैं दावे के साथ कहता हूं कि चयनित अभ्यर्थियों में एक भी मंत्री और विधायक के रिश्तेदार नहीं है और सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है।
यह भी पढ़ें- तुम्हारा पार्सल पकड़ा गया है इसलिए तुम्हें…Chhattisgarh में साइबर ठगी का अनोखा तरीका, 5 डॉक्टरों को कॉल करके बोला
बीजेपी पर कसा तंज
पूर्व सीएम रमन सिंह पर तंज कसते हुए सीएम बघेल ने कहा कि बाजेपी के शासनकाल में सभी परीक्षाएं विवादित रहीं और हाईकोर्ट में उन परीक्षाओं के खिलाफ फैसले आए, मगर इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आगे कहा कि रमन सिंह अब किस आधार पर धांधली होने का बयान दे रहे हैं। उनके शासनकाल में PSC की ऐसी कौन सी परीक्षा थी, जो विवादित नहीं रही।
PSC भर्ती को लेकर रमन सिंह का आरोप था कि इसमें 18 ऐसे लोगों को नियुक्ति दी गई हैं, जो कि सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस के नेताओं और बड़े अधिकारियों के रिश्तेदार हैं तथा पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने हाई कोर्ट में इसे लेकर याचिका भी लगाई है।
https://www.youtube.com/watch?v=L_Szi6-N7n0
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines