रायपुर: सीएम भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के छिंदगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सुकमा जिला हमारे दक्षिण भारत का प्रवेश द्वार है। ये पीछे नहीं रहना चाहिए, लोग आएं और देखें कि सुकमा हमारा सबसे सुंदर जिला बने। यहां अच्छे स्कूल, चिकित्सालय बने और सुविधाएं बढ़े। उन्होंने आगे कहा कि हम लगातार आपके हित में कार्य कर रहे हैं, विकास के काम हो रहे हैं। आप सबको विकास कार्यों की बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं। जिस प्रकार से सुकमा विकास के पथ पर चल रहा है, इस गति को रुकने नहीं देना है। आने वाले समय में भी विकास होता रहेगा।
सभी ग्रामों को पक्की सड़कों से जोड़ा गया
सीएम बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि पहले सुकमा और छिंदगढ़ की स्थिति क्या थी, इन पांच सालों में क्या परिवर्तन आया है, इसे आप से ज्यादा कोई नहीं जान सकता। पिछले समय मैं भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आया था, आपने बहुत सारे निर्माण कार्य, आजीविका के कार्यों और साथ ही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की मांग की थी। उन्होंने आगे कहा कि सुकमा वो जगह थी जहां लोग दिन में भी दरभाघाटी क्रॉस करके आने से डरते थे और आज रात को भी मोटरसाइकिल से आते-जाते हैं। यहां के आवागमन में परिवर्तन हुआ है। छिंदगढ़ का आज ऐसा कोई गांव नहीं है जो पक्की सड़क से ना जुड़ा हो।
यह भी पढ़ें-सीएम बघेल का सुकमा दौरा आज, देंगे करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
पहली बार सुकमा जिले के हर पंचायत के चुनाव हुए
सीएम बघेल ने कहा कि जो स्कूल बंद थे, उन्हें हमने फिर से शुरू करवा दिए। पहले यहां पंचायत के चुनाव नहीं होते थे, पहली बार है कि पूरे सुकमा जिले के हर पंचायत के चुनाव हुए हैं। आज मुझे इस बात की खुशी है एल्मागुड़ा में 15 अगस्त को पूरा गांव बिजली से जगमगा उठा। जहां बिजली नहीं पहुंच पा रही वहां सोलर लाइट पहुंचाया गया इसके जरिए बिजली पहुंची है।
उन्होंने आगे कहा कि आप सभी को बताना चाहता हूं कि जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं थे, आज उन्हें राशन मिल रहा है, उनका राशनकार्ड, मजदूर कार्ड बन गया है। उन तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। यह सब जनप्रतिनिधियों के मेहनत से अधिकारियों के साहस से यह संपन्न हुआ। आज यहां आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल खुल रहे। अमृत मिशन योजना के तहत घर-घर पानी पहुंच रहा है। विकास के कार्य लगातार हो रहे हैं। इसके लिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
2 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
6 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
6 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
9 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
11 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
16 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
30 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
33 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines