सीएम बघेल गौरेला पेण्ड्रा मरवाही का करेंगे दौरा, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
Author: Gyanendra Sharma
Jun 19, 2023 10:26 AM IST
रायपुर: सीएम भूपेश बघेल सोमवार को गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने दौरे पर सबसे पहले मुख्यमंत्री गौरेला ब्लॉक के डॉड़ जमडी गांव में पहुंचकर मंदिर परिसर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वे पेण्ड्रा पहुचेंगे जहां पर स्व पंडित माधवराव सप्रे जी के 152 वति जयंती में शामिल होंगे और प्रेस क्लब पेण्ड्रा के भवन का लोकार्पण भी करेंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल,कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत, विधायक केके ध्रुव, विधायक शैलेष पाण्डे, विधायक गुलाब कमरो, विधायक मोहित केरकेट्टा,अटल श्रीवास्तव भी शामिल होंगे। जिले के सबसे बड़े गार्डन इंदिरा उद्यान पेंड्रा में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी तो राजीव चौक पेंड्रा में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की मूर्ति का भी अनावरण करेंगे।