सीएम बघेल युवाओं के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे पैसे, बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त आज होगी जारी
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल शुक्रवार को बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त जारी करेंगे। जानकारी के मुताबिक 1 लाख 16 हजार 737 युवाओं को 31 करोड़ 69 लाख 60 हजार रुपए की राशि की तीसरी किश्त ट्रांसफर की जाएगी। 1 लाख 5 हजार 586 हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता पिछले महीने दिया गया था।
बेरोजगारी भत्ता अप्रैल और मई महीने में दिया जा चुका है। शुक्रवार को ट्रांसफर की जाने वाली तीसरी किश्त को शामिल करें तो युवाओं के खाते में तीन महीने में शासन का खर्च 80 करोड़ 64 लाख 25 हजार रुपए होगा। सरकार बेरोजगारी भत्ते के हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण भी दे रही है। बेरोजगारी भत्ते की राशि 2,500 रूपए सीधे आवेदकों के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा ट्रांसफर की जाएगी।
योजना का उद्देश्य प्रदेश के बेरोजगारों को प्रतिमाह 2,500 रूपए का भत्ता देने के साथ-साथ उन्हें कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार योग्य बनाना है। बेरोजगारी भत्ता योजना के आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना जरूरी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: