रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज तीन जिलों का दौरा करेंगे। सीएम बालोद, कवर्धा और बिलासपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भूपेश बघेल 9 जून शुक्रवार को कबीरधाम जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और कबीरधाम जिले में विकास की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए 140 करोड़ 50 लाख रूपए के विभिन्न विकासमूलक कार्यों की सौगात देंगे।
कवर्धा में हाईटेक बस स्टैंड का लोकार्पण करेंगे। सीएम बघेल 27 करोड़ 77 लाख 73 हजार रूपए की लागत से जल आवर्धन योजना, 9 करोड़ 69 लाख 56 हजार रूपए की लागत से हाईटेक बस स्टैण्ड निर्माण एवं बाह्य विकास कार्य, 53 लाख 76 हजार रूपए की लागत से पौनी पसारी योजना 02 नग (लघु बाजार निर्माण), 1 करोड़ 34 लाख रूपए की लागत से कवर्धा में अग्निशमन केन्द्र कार्यालय भवन का निर्माण कार्य, 4 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत से विकासखंड बोड़ला के ग्राम झलमला में शासकीय महाविद्यालय भवन का निर्माण कार्य, और 1 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत से पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास चिल्फी भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे।
सीएम बघेल बालोद जिले के दल्लीराजहरा के फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज के 83वां स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वे हल्बा समाज के कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान भी करेंगे।
संबंधित खबरें
रायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
2 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
4 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
9 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
23 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
26 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
30 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
30 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
32 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
33 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines