Raipur News: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल को लेकर सीएम भूपेश बघेल सख्त हैं। उन्होंने मुख्य सचिव से मामले की पूरी जानकारी लेने के बाद आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने की बात कही है। साथ ही मामले में सख्ती के साथ काम करने का निर्देश दिया है।
जानकारी के मुताबिक, राज्य में पटवारियों की करीब 25 दिनों से हड़ताल चल रही है, जिसके कारण राजस्व का काम ठप पड़ा है। उधर, पटवारी हड़ताल के संबंध में सीएम भूपेश बघेल ने जानकारी ली। उन्होंने पटवारियों के हड़ताल पर जाने से जनता को हो रही परेशानी को गंभीरता से लिया है। सीएम बघेल ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि हड़ताल से युवाओं, नागरिकों को नौकरी, भत्ता संबंधी कामों में परेशानी न आए।
हड़ताली पटवारियों की ये है मांग
पटवारियों ने राज्य सरकार से कई मांगे की हैं। मांगों में वरिष्ठता निवास की उनमें वेतन विसंगति दूर के आधार पर पदोन्नति, विभागीय नियमित परीक्षा, संसाधन, स्टेशनरी भत्ता, अतिरिक्त प्रभार के हल्के का भत्ता बढ़ाएं, पटवारी भर्ती के लिए योग्यता स्नातक, मुख्यालय बाध्यता खत्म, और बिना विभागीय जांच की एफआईआर दर्ज ना हो आदि शामिल हैं।।
लोगों को हो रही खासी परेशानी
वहीं दूसरी ओर से लोग तहसील से लेकर पटवारी कायालयों तक चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हड़ताल के कारण कोई काम नहीं हो पा रहा है। वेतन विसंगति और पदोन्नति समेत आठ मांगों को लेकर हो रही इस हड़ताल के कारण तहसील के राजस्व प्रकरणों के नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, किसान किताब, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र एवं अन्य राजस्व से संबंधित प्रकरणों का निराकरण नहीं हो पा रहा है।
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
16 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
19 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
23 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
23 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
25 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines