सीएम बघेल ने किया युवाओं से भेंट-मुलाकात, प्रदेश में छत्तीसगढ़ी के शिक्षकों की भर्ती जल्द
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए रविवार से युवाओं से संभागवार भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुरू कर दिया है। पहला कार्यक्रम रायपुर संभाग के युवाओं के साथ राजधानी के इंडोर स्टेडियम में हुआ। इस कार्यक्रम में सीएम ने युवाओं की बातें सुनीं, समस्याएं जानीं और उन्हें हल करने की दिशा में मंच से घोषणाएं भी कर दीं। एक युवा के सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है और अगली कड़ी में छत्तीसगढ़ भाषा के टीचर भर्ती किए जाएंगे।
एक सवाल के जवाब में सीएम ने घोषणा की है कि राज्य में अब एमबीबीएस की तरह दांतों के डॉक्टर यानी डेंटिस्ट भी गांवों में दो साल की सेवाएं देंगे। युवाओं से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में अधिकांश ऐसे युवा पहुंचे, जो आने वाले विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट देंगे। इसलिए इस कार्यक्रम को काफी अहम अहम माना जा रहा है। सीएम ने रायपुर संभाग के अलग-अलग जिलों के युवाओं से बातचीत कर कई समस्याओं का हल भी निकाला तथा छात्र-छात्राओं की मांग पर तत्काल कई घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा में स्नातकोत्तर कर चुके छात्रों के लिए अब अगली वेकेंसी निकाली जाएगी, ताकि उन्हें रोजगार से जोड़ा जा सके।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: