Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में ED ने रायपुर और भिलाई में छापेमारी की। छापेमारी के बाद सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसा है। उन्होंने ईडी को भस्मासुर तक कह दिया। सीएम बघेल ने कहा जैसे भगवान शिव ने भस्मासुर को वरदान दिया था, वैसे ही ईडी को मिला हुआ है। किसी दिन ईडी ही वरदान देने वालों के पीछे ही न पड़ जाए, जो अति है उसका अंत होना तय है। पाप का घड़ा अभी बचा है, जैसे ही लबालब होगा छलकेगा।
सीएम भूपेश ने प्रदेश में लगातार ईडी की कार्रवाई को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे गली-मोहल्लों में लोग घूमते हैं। वैसे ही छत्तीसगढ़ के गली-मोहल्लों में ईडी और सीबीआई घूम रही है। पहले ईडी के पहुंचने पर लोग सोचते थे कि प्रतिष्ठा कम हो गई है पर अब ऐसा नहीं है। कर्नाटक चुनाव के बाद अगला टारगेट छत्तीसगढ़ होगा। वैसे 20 से 25 अधिकारी आने वाले हैं। सीएम ने कहा कि आज भी कुछ जगह छापा पड़ा है। गली-मोहल्लों की तरह आजकल ईडी-सीबीआई के छापे सामान्य बात हो गई है। लोग आजकल ध्यान नहीं देते। लोग समझ रहे हैं कि सब यह चुनावी साजिश है।
सीएम ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा, इनकी गतिविधियां बढ़ती जाएंगी। ईडी के अधिकारी निरंकुश हो चुके हैं। रिमांड पर लिए लोगों को खाना नहीं दे रहे हैं। खाना दे रहे हैं, तो पानी नहीं दे रहे हैं। बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा नहीं समझना चाहिए कि किसी का अंत नहीं होगा। हर चीज की अति पर अंत होना निश्चित है। पाप का घड़ा थोड़ा भरने से बचा है। जैसे ही भर जाएगा लबालब होकर छलकेगा।
सीएम ने कहा-बीजेपी को हर चीज में कांग्रेस से परेशानी हो रही है। जितने भी विकास योजनाएं हैं, सब चल रही हैं सबको भवन के लिए जमीन मिल रहा है। भवन नहीं है तो जमीन मिल रहा है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
18 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
4 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
4 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
7 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
9 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
14 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
28 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
31 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
34 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines