हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक समापन समारोह में शामिल हुए CM बघेल, 1906 खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel Attended Chhattisgarhia Olympics

CM Baghel attended Chhattisgarhia Olympics: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 सितम्बर को रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में पहुंचे। जहां पर उन्होंने राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के समापन समारोह में शिरकत की। बता दें कि राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 25 से 27 सितंबर तक आयोजित किया गया।

16 पारंपरिक खेल विधाओं में हुई प्रतियोगिताएं

छत्तीसगढ़ ओलंपिक के अंतर्गत 16 पारंपरिक खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं हुईं। ये प्रतियोगिताएं रायपुर के चार खेल मैदानों में आयोजित गईं। बूढ़ापारा में सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम ने फुगड़ी, बिलास, भावरा, बंटी (कांचा), रस्सी कुड और कबड्डी जैसे कार्यक्रमों की मेजबानी की। इसके अलावा राज्य के कई अन्य स्टेडियम में विभिन्न प्रतियोगिताएं की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें : ‘बीजेपी ने अब कांग्रेस मुक्त भारत कहना बंद कर दिया…’, CM भूपेश बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना

उमेश पटेल ने की समापन समारोह की अध्यक्षता

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ ओलंपिक के समापन समारोह की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने की, जिसमें विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत मौजूद रहे। इनके अलावा उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री रवीन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री मोहन मरकाम, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद सुनील सोनी और दीपक बैज, संसदीय सचिव पारस नाथ राजवाड़े, चिंतामणि महाराज, विकास उपाध्याय, कुँवर सिंह निषाद और और अन्य सांसद, विधायक, संसदीय सचिव, नगर निगमों के सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्ष समारोह में शामिल हुए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें