CM Arving Kejriwal and Bhagwant Mann in Chhattisgarh, रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने वाले है, जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी कमर कस रही हैं। कांग्रेस और भाजपा के अवाला आप आदमी पार्टी भी इसके लिए काफी तैरिया कर रही हैं। इसी सिलसिले में पार्टी के दो सीएम अरविंग केजरीवाल और भगवंत मान 16 सितंबर को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चुनावी दौरा करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरे के दौरान सीएम केजरीवाल बस्तर में 10वीं गारंटी देंगे। इसके पहले उन्होंने रायपुर में 9 गारंटी दी थी।
आप की 10वीं गारंटी
माना जा रहा हैं कि केजरीवाल और भगवंत मान बस्तर में अपनी 10वीं गारंटी के साथ बड़ा चुनावी कार्ड खेलने वाले हैं। जो सीधा राज्य के आदिवासी वोटर्स को प्रभावित करेंगा। आम आदमी पार्टी बस्तर की 12 सीटों के लिए जी जान से जुटकर काम कर रही है।
बस्तर की सीटों पर आप की नजर
सीएम केजरीवाल और भगवंत मान के इस चुनावी दौरे को लेकर प्रदेश के पार्टी प्रभारी संजीव झा और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस की। इस प्रेसवार्ता में संजीव झा ने बताया कि पार्टी सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल जगदलपुर रैली के दौरान राज्य की जनता को 10वीं गारंटी की सौगात देंगे। इसी के साथ प्रभारी संजीव झा ने प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस और केंद्र की भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों ने बस्तर को केवल लूटने का काम किया है। अब बस्तर को बदलाव की जरूरत है जिसके जनता ने भी अपना मन बना लिया है। सिर्फ बस्तर के ही नहीं पूरे प्रदेश की जतना की उम्मीदें ‘आप’ से जुड़ी है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines