Chhattisgarh weather: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी रायपुर में देर रात से बारिश हो रही है। सुबह भी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने जशपुर, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं जिन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है वहां मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश में इस सीजन में सबसे ज्यादा बीजापुर में 1023.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि बालोद में 640 मिमी, रायपुर में 647.8 मिमी और सुकमा में 812.8 मिमी बारिश 1 जून से 1 अगस्त तक रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से ज्यादा है।
सरगुजा में केवल 219 मिमी ही बारिश हुई है, जो यहां सूखे जैसी स्थिति को बताता है। हालांकि मौसम विभाग ने जो यलो अलर्ट जारी किया है। उसके मुताबिक अब यहां अच्छी बारिश के संकेत हैं। विभाग ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी के मध्य स्थित है और इसके उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 12 घंटे में प्रबल होकर अवदाब के रूप में बदलने की संभावना है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
3 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
17 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
20 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
23 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
24 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
26 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
27 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
27 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines