Chhattisgarh Park Near Chitrakoot Waterfall: छत्तीसगढ़ का बस्तर अपनी टूरिस्ट जगहों के लिए काफी जाना जाता है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देखने लायक है। यहां की जलप्रपातें, कांगेर नेशनल पार्क और और नैसर्गिक वन समेत कोटमसर गुफाएं काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे में बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने संसाधनों में भी बढ़ावा किया है।
इसी बीच यहां बहुत जल्द एक बेहद खूबसूरत पार्क बनाया जाएगा। घने जंगलों से घिरे इस आदिवासी बाहुल्य बस्तर की खूबसूरती को चार चाँद लगाने में प्रकृति ने कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां इतनी मनमोहक जगहें हैं, जिन्हें देखकर आपका भी वहीं रहना के मन हो जाएगा। बात करें मानसून और ठंड के समय की तो इन दिनों ये जगह और भी खूबसूरत हो जाती है और हर साल लोग दूर-दूर से यहां इन पर्यटक स्थलों पर समय बिताने आते हैं।
क्या होगा पार्क का नाम?
बस्तर के विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रप्रात में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए बहुत जल्द ये खूबसूरत पार्क बनाया जाएगा। इस पार्क का नाम इंद्रधनुष पार्क होगा और ये भगवान राम को समर्पित होगा। इस पार्क में उनके जीवन से जुड़ी घटनाओं का चित्रण भी किया जाएगा।
भगवान राम के वनवास से जुड़ा जगह का इतिहास
ऐसी मान्यता रही है की भगवान राम अपने वनवास काल के दौरान दंडकारण्य के जंगलों से होकर गुजरे थे. बस्तर में आज भी भगवान राम से जुड़ी हुई कई मान्यताएं मिल जाती हैं। ऐसे में प्रशासन ने भगवान राम को समर्पित पार्क निर्माण करने के निर्णय लिए हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऑनलाइन इस पार्क निर्माण का भूमिपूजन किया था।
पार्क निर्माण के बाद से बढ़ेगी पर्यटकों की संख्या
बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम का कहना है की चित्रकोट जलप्रपात के दूसरे छोर में पर्यटक बड़ी संख्या में पंहुचते हैं लेकिन यहां पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पातीं। ऐसे में इस जगह को पर्यटकों के लिहाज से डेवलप करने का निर्णय लिया गया है। जून तक पार्क निर्माण पूरा होने का लक्ष्य बनाया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है की पार्क निर्माण के बाद से पर्यटकों की संख्या यहां पर बढ़ेगी।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines