Chhattisgarh के इस गांव में पहली बार पहुंची बिजली, लोगों ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

Chilkapalli village gets electricity for first time: बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा ने कहा कि आने वाले महीनों में आसपास के अन्य ऐसे गांवों जहां अब तक बिजली नहीं है वहां भी लाइट पहुंचाने की योजना है।

इस गांव में पहली बार पहुंची बिजली

Chilkapalli village gets electricity for first time since independence: बीजापुर जिले के सुदूर चिल्कापली गांव में 26 जनवरी को पहली बार बिजली पहुंची है। नक्सल प्रभावित इस गांव में आजादी के बाद अब तक प्रशासन बिजली पहुंचाने में सफल नहीं हो सका था, कभी नक्सलियों का विरोध तो कभी संसाधन की कमी इस काम में बाधा बनें। अब सीएम Vishnu Deo Sai की ‘Niyad Nellanar’ स्कीम के तहत इस गांव में बिजली पहुंचाई जा सकी है।

विज्ञापन

इस बारे में बात करते हुए बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा ने मीडिया में कहा कि आने वाले महीनों में आसपास के अन्य ऐसे गांवों जहां अब तक बिजली नहीं है वहां भी लाइट पहुंचाने की योजना है। चिल्कापली गांव का विद्युतीकरण छत्तीसगढ़ सरकार के उन प्रयासों का हिस्सा है, जिसके तहत इन गांवों को आवास, बिजली, पेयजल, सड़क, पुल और स्कूल जैसी आवश्यक सेवाएं प्रदान करके एक ‘आदर्श गांव’ बनाया जाना है।

विज्ञापन

गांव वाले बोले-रात में पढ़ सकेंगे हमारे बच्चे

वहीं, देश के 76वें गणतंत्र दिवस पर गांव में बिजली आने पर गांववालों ने बेहद खुशी जताई। पूरे गांव में उल्लास और खुशी का माहौल देखने को मिला। सभी लोगों के चेहरों पर एक नई उम्मीद और चमक दिखाई पड़ी। स्थानीय निवासी सुधा बाला ने कहा कि अब मेरे बच्चे रात में बल्ब की रोशनी में पढ़ सकेंगे। इसके अलावा घर में पंखा, पानी की मोटर समेत अन्य इलेक्ट्रिक सामान चलाने में आसानी होगी और काम जल्दी होगा।

विज्ञापन

गांव के विकासकार्यों में आएगी तेजी

गांव के लोगों को उम्मीद है कि बिजली के आने से अब उनका गांव मुख्यधारा के साथ जुड़ सकेगा। इसके अलावा गांव में अन्य विकास कार्यों में भी तेजी आएगी। गांव में बिजली न होने पर जिन चीजों को करने में परेशानी होती थी अब वह नहीं होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ