Teeja Pola 2024: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री निवास में पोरा तिहार की धूम मची हुई है, जहां प्रदेश की महिलाएं अपने सीएम विष्णुदेव साय के साथ तीजा-पोरा तिहार मना रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के साथ भगवान शिव और नंदीराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी इस पूजा में शामिल हुईं। इधर, प्रदेश भर में पोरा तिहार के अवसर पर हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है और मुख्यमंत्री निवास में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर सीएम विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की।
मुख्यमंत्री साय ने पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। साय ने कहा है कि पोला तिहार किसानों का खेती किसानी से जुड़ा सबसे बड़ा त्योहार है। यह हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। इस दिन घरों में उत्साह से बैल और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होने के लिए प्रार्थना की जाती है।
बहनों के लिए छत्तीसगढ़ी व्यंजन
तीजा, पोरा तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में पहुंची बहनों के लिए खासतौर से छत्तीसगढ़ व्यंजन तैयार करवाए गए हैं। माता, बहनों के करू भात के लिए पारंपरिक भोजन बनवाया गया है।
राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के पोस्टर का विमोचन
मुख्यमंत्री साय राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के अवसर पर पोषण और स्वास्थ्य से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी किया। साथ ही मुख्यमंत्री साय कार्यक्रम स्थल से प्रदेश में सुपोषण रथ का संचालन के लिए सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के चक्रधर समारोह-2024 में हेमा मालिनी समेत 7 पद्मश्री विभूतियां करेंगी कलाओं का प्रदर्शन, जानें डिटेल
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines