President Droupadi Murmu Visit To Chhattisgarh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 और 26 अक्टूबर को रायपुर प्रवास पर आएंगी। बताया गया है कि 25 तारीख को एनआईटी रायपुर (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान), भिलाई के आईआईटी, रायपुर के आयुष विश्वविद्यालय तथा एम्स में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति के हाथों प्रावीण्य सूची के विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। बताया गया है कि राष्ट्रपति नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन भी जाएंगी। इसके साथ ही नवा रायपुर में भी उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति अपने इस प्रवास के दौरान 25 की रात को राजभवन में रात को आराम करेंगी।
आईआईटी भिलाई दीक्षांत
अगले दिन 26 की सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 9 बजे सबसे पहले विवेकानंद सरोवर पहुंचेंगी, जहां वे स्वामी विवेकानंद प्रतिमा और सरोवर को देखने के लिए एयरपोर्ट खाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए रवाना होंगी। उनका हेलीकॉप्टर साढ़े 10 बजे भिलाई हेलीपैड पहुंचेगा और वे 11 बजे आईआईटी भिलाई पहुंचेंगी।
राष्ट्रपति आईआईटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति भिलाई से दोपहर डेढ़ बजे तक लौटकर राजभवन आ जाएंगी। दोपहर साढ़े तीन बजे वे पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय पहुंचेंगी, जहां वे विवि के तीसरे दीक्षांत कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह रायपुर में राष्ट्रपति का अंतिम कार्यक्रम होगा। इसके बाद वे लौट जाएंगी।
ये है कार्यक्रम
राष्ट्रपति ओडिशा से छत्तीसगढ़ आएंगी। 25 अक्टूबर को उनका विशेष विमान भुवनेश्वर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा और सुबह 11 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेगा। रायपुर एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला सीधे टाटीबंध स्थित एम्स जाएगा। वहां वे रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
दोपहर एक बजे राष्ट्रपति राजभवन पहुंचेंगी। दोपहर 3 बजे राष्ट्रपति एनआईटी रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचेंगी। एनआईटी से निकल कर राष्ट्रपति का काफिला नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन पहुंचेगा, जहां वे स्थानीय आदिवासियों के साथ मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति शाम करीब 6 बजे राजभवन लौट आएंगी और रात्रि विश्राम राजभवन में ही करेंगी।
ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: डोंगरगढ़ में पुलिसवालों ने कराए दृष्टिहीन बच्चों को मंदिर के दर्शन, सीएम विष्णुदेव साय ने सराहा
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines