Jal Jeevan Mission: छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार और राज्य की डबल इंजन सरकार की पहल से लोगों के जीवन में नई रोशनी आ रही है। केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार तेजी से अमल में ला रही है।
इसी कड़ी में मनेंद्रगढ़, चिरमरी, भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत पारा डोल के अंतर्गत आने वाला करही पारा बस्ती में हर घर तक जल जीवन मिशन के तहत नल जल को पहुंचाने का सपना साकार हो चुका है। जल जीवन मिशन के तहत इस बस्ती के लोगों को अब स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की सुविधा मिल रही है। इस ऐतिहासिक और क्रांतिकारी पहल से ग्रामीणों के जीवन में व्यापक बदलाव आया है और इसकी एक मिसाल ग्राम पंचायत पारा डोल की निवासी किरण अगरिया की प्रेरणादायक कहानी है।
नल से पानी पहुंचने पर खुश किरण अगरिया
किरण अगरिया एक सामान्य ग्रामीण महिला हैं, जिनका जीवन कभी पानी के लिए संघर्ष में बीत रहा था। अपने परिवार के लिए पानी लाने उन्हें लंबी दूरी तय कर खेतों के कुएं तक जाना पड़ता था। यह प्रक्रिया ना केवल उनके कीमती समय को बर्बाद करता था।
बल्कि, उनके परिवार के स्वास्थ्य जीवन पर भी नेगेटिव असर डालता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू हुए जल जीवन मिशन से किरण और उनके परिवार की जिंदगी बदल गई है।
अब परिवार को देती है ज्यादा समय
अब किरण के घर में नल से स्वच्छ और सुरक्षित पानी आता है। इस बदलाव ने न केवल उनके समय की बचत की है, बल्कि उनके परिवार के स्वास्थ्य में भी बड़ा सुधार किया है। किरण बताती हैं कि अब वह समय, जो पानी लाने में व्यर्थ होता था, अब वह नहीं होता है। अब कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताती हैं और खेती के अलावा अन्य कामों में भी ध्यान लगाती हैं।
ग्राम पंचायत पारा डोल की करही पारा बस्ती में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कुल 127 घरों में से 118 घरों में नल कनेक्शन लगकर पूरा हो चुका हैं। इसके साथ ही शासन ने इन कनेक्शनों का सत्यापन भी सुनिश्चित किया है, जिससे अब निजी स्रोतों पर निर्भरता पूरी तरह समाप्त हो गई है।
जल जीवन मिशन का दिख रहा असर
जल जीवन मिशन योजना केवल पानी की आपूर्ति तक सीमित नहीं है। बल्कि, यह ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य सुधार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम है। किरण अगरिया की कहानी इस मिशन की अनगिनत सफलता की कहानियों में से एक है, जो यह साबित करती है कि, जब सरकार और जनता मिलकर काम करते हैं, तो हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है। जल जीवन मिशन ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सही दिशा में किए गए प्रयासों से समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
सीएम और पीएम का जताया आभार
किरण अगरिया ने जल जीवन मिशन की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आभार व्यक्त किया हैं। उनका कहना है कि इस योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन को न केवल आसान बनाया है, बल्कि उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी दिया है।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में पूरी हो रही है मोदी की गारंटी, डिप्टी CM साव ने मुंगेली को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines