---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों का DA 4% बढ़ा, CM विष्णुदेव साय ने दिया दिवाली का तोहफा

Chhattisgarh Govt EmployeesDA Hike: छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि राज्य सरकार ने डीए बढ़ाने का फैसला करते हुए एरियर देने का ऐलान भी किया है।

Chhattisgarh Govt Employees DA Hike: छत्तीसगढ़ सरकार के कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ा गिफ्ट मिला है। सीएम विष्णुदेव साय ने कर्मचारियों का डीए 4 % बढ़ाने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कर्मचारियों का डीए अब 46 % से बढ़ाकर 50 % हो गया है। सबसे खास बात यह है कि कर्मचारियों को यह बढ़ा हुआ डीए अक्टूबर महीने से ही मिलेगा। आज कैबिनेट की बैठक में जाने से पहले सीएम साय ने कर्मचारियों के लिए यह बड़ी घोषणा कर दी है।

कर्मचारियों में खुशी की लहर

प्रदेश सरकार के कर्मचारी लंबे समय से केंद्र के समान डीए करने की मांग कर रहे थे। ऐसे में सरकार ने दीपावली से पहले 4 प्रतिशत डीए बढ़ाकर उन्हें एक बड़ा तोहफा दिया है। सीएम साय द्वारा डीए बढ़ाए जाने की घोषणा के बाद कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।

---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों अब 50 प्रतिशत डीए मिलेगा। आपको बता दें, कर्मचारी लंबे समय से केंद्र के समान डीए की मांग कर रहे थे, जिसको सीएम विष्णुदेव साय ने मंजूरी दे दी है। अब तक छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 46 % मिलता था, लेकिन अब यह बढ़कर 50 % हो जाएगा।

---विज्ञापन---

कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा लाभ

साय सरकार के इस फैसले का फायदा राज्य के 3 लाख 90 हजार कर्मचारी तथा 1 लाख 20 हजार पेंशनरों को मिलेगा। राज्य के कर्मचारियों को 7वें वेतनमान में 04 प्रतिशत महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी से कर्मचारियों और पेंशनरों को हर महीने 68 करोड़ रुपये तथा साल में 816 करोड़ रुपये का लाभ प्राप्त होगा।

बता दें, छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी लंबे समय से डीए में बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे थे। कर्मचारियों के प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से भी मुलाकात की थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने अब दिवाली से पहले ही कर्मचारियों का डीए बढ़ा दिया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh: बस्तर को मिली 3 करोड़ के विकासकार्यों की सौगात, माझी-चालकी की मांगों पर CM विष्णुदेव साय ने कही ये बात

First published on: Oct 16, 2024 11:25 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola