छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार लगातार राज्य की बेहतरी के लिए काम कर रही है। इसी में हर क्षेत्र में अपना अच्छा योगदान दे रही है, ताकि युवा आगे बढ़ सके। इसी के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए। इस अवसर पर साल 2025-26 के वार्षिक बजट का अप्रूवल किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय ने स्टेडियम परिसर में संघ के अध्यक्ष के न्यू ऑफिस रूम का उद्घाटन भी किया।
खेलों को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हमारी सरकार ने खेल अलंकरण समारोहों का फिर से शुभारंभ किया है। उन्होंने यह भी बताया कि अच्छे खिलाड़ियों का चुनाव प्रोसेस जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह आश्वासन दिया कि संघ के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों पर गंभीरता से विचार कर जरूरी कार्यवाही की जाएगी।
खेलों में विजेताओं को मिलेगी राशि
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेलों के विकास के लिए मैक्रो लेवल पर काम किए जा रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल विजेताओं को 3 करोड़, सिल्वर मेडल विजेताओं को 2 करोड़ तथा ब्रॉन्ज मेडल विजेताओं को 1 करोड़ की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा ओलंपिक खेलों में केवल प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन राशि देने की दिशा में जरूरी पहल की जाएगी।
तीरंदाजी अकादमी को मिला एनटीपीसी का साथ
मुख्यमंत्री साय ने यह भी बताया कि वे खुद राज्य तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष हैं और बचपन से उन्हें तीरंदाजी का शौक रहा है। उन्होंने कहा कि जशपुर में एनटीपीसी के सहयोग से तीरंदाजी अकादमी का निर्माण किया जा रहा है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ एक उद्योग प्रधान और खनिज संसाधनों से भरपूर राज्य है। सरकार का प्रयास रहेगा कि सीएसआर मद के माध्यम से खेलों के लिए आधारभूत ढांचे का विकास किया जाए।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के मार्गदर्शन में सालों से बंद खेल अलंकरण समारोह फिर से शुरू किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही उत्कृष्ट खिलाड़ियों की लिस्ट भी घोषित की जाएगी। वर्मा ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित प्रशिक्षण और अवसर देने की है।
छत्तीसगढ़ युवा रत्न पुरस्कार की घोषणा
उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ युवा रत्न पुरस्कार की भी घोषणा की गई है, जिसके अंतर्गत खेल, कला, संगीत, साहित्य, उद्योग, व्यापार आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘खेलो इंडिया’ योजना के तहत हर जिले में खेलों को बढ़ावा देने के काम किए जा रहे हैं। बस्तर ओलंपिक का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इस आयोजन की पीएम ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी प्रशंसा की है।
इस अवसर पर सांसद और ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष विजय बघेल ने भी बैठक को संबोधित किया और प्रदेश में खेलों के विस्तार के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की जरूरतों और अपेक्षाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए संगठनात्मक सुदृढ़ता और संसाधनों की उपलब्धता पर बल दिया।
बैठक में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया ने साल 2024-25 का एनुअल रिपोर्ट पेश करते हुए राज्य सरकार से मिल रहे सहयोग के लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खेलों के विकास के लिए लिए गए निर्णयों और सहयोग से प्रदेश में एक सकारात्मक खेल वातावरण बन रहा है। इस अवसर पर संघ के अनेक पदाधिकारीगण मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने बदली इस शहर की तस्वीर, ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कर दी तारीफ
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
1 day agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
5 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
5 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
8 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
10 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
15 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
29 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
32 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines