Chhattisgarh Goverment News: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने राज्य के सरकारी अस्पतालों की हालत सुधारने और राज्य के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अहम फैसला लिया है। सरकार ने उन सभी डॉक्टरों की लिस्ट सार्वजनिक कर दी है, जो सरकार से एनपीए सुविधा लेते हैं।
दरअसल, सीएम साय की पहल पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने निर्देश दिया था कि उन डॉक्टरों की लिस्ट जारी की जाए जो प्राईवेट क्लीनिक चला रहे हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस (Non Practicing Allowance) लेने वाले डॉक्टरों और चिकित्सा शिक्षकों की लिस्ट चिकित्सा शिक्षा की वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी है।
सरकार ने वेबसाइट पर जारी की लिस्ट
आपको बता दें, इस लिस्ट में इस बात की जानकारी है कि कौन से डॉक्टर निजी तौर पर प्रैक्टिस कर रहे हैं और कौन नहीं कर रहे हैं। जो डॉक्टर निजी तौर पर अपना क्लीनिक नहीं चलाते हैं, उन्हें सरकार की ओर से वेतन के अलावा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (NPA) दिया जाता है। अब सरकार ने उन डॉक्टरों का जीना मुश्किल कर दिया है, जो सरकार से एनपीए की सुविधा लेने के बाद भी निजी क्लीनिक चला रहे थे।
क्या है नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस
नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस सरकार द्वारा उन डॉक्टरों को दी जाने वाली सुविधा है जो किसी निजी अस्पताल या क्लिनिक में काम नहीं करते हैं या अपनी पढ़ाई आगे जारी रखना चाहते हैं। सरकार ऐसे डॉक्टरों की सैलरी के अलावा पैसे और सुविधाएं देती है। डॉक्टरों को उनके मूल वेतन का 20% एनपीए के रूप में दिया जाता है।
आम लोगों को मिलेगा फायदा
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एनपीए लिस्ट जारी किए जाने के बाद अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी। जिससे लोगों को सरकारी अस्पतालों में भी अच्छा इलाज मिल सकेगा। इससे आम लोगों द्वारा निजी अस्पतालों में खर्च किए जाने वाले हजारों-लाखों रुपए बचेंगे। आप इस वेबसाइट https://www.cgdme.in पर जाकर लिस्ट चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी छत्तीसगढ़, रायपुर में 2 दिन करेंगी प्रवास, दीक्षांत समारोह में भी होंगी शामिल
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines