हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के लाभार्थियों ने की सीएम बघेल से मुलाकात, मेकाहारा के एडवांस कार्डियक में हुआ इलाज

विज्ञापन

रायपुर: सीएम भूपेश बघेल से बुधवार शाम यहां उनके निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित हितग्राहियों और उनके परिजनों ने मुलाकात कर योजना से इलाज के लिए मिली सहायता के लिए उनके प्रति आभार जताया। हृदय रोग से पीड़ित इन मरीजों का इलाज मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली सहायता से राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के ‘एडवांस कार्डियोलॉजी’ विभाग में सफलतापूर्वक किया गया है। ये मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इस अवसर पर एडवांस कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं एचओडी डॉ. स्मित श्रीवास्तव और मुख्यमंत्री के सलाहकार रूचिर गर्ग भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिल रहा लाभ

योजना के हितग्राहियों और उनके परिजनों ने सीएम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस योजना से मिली सहायता से उनका और उनके परिवार के सदस्यों का इलाज संभव हो पाया है। जटिल हृदय रोग का महंगा इलाज कराना उनके सामर्थ्य से बाहर था। इन मरीजों को योजना के माध्यम से 7 से 9.58 लाख रुपए तक की सहायता प्राप्त हुई है। योजना से लाभान्वित हितग्राही रायपुर के लोधी पारा के रहने वाले मनमोहन लोधी ने बताया कि वे एक निजी रियल इस्टेट कंपनी में 12 हजार रुपए मासिक की नौकरी कर रहे हैं और अपने परिवार में वे कमाने वाले अकेले सदस्य हैं। उन्हें इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से साढ़े चार लाख रुपए की सहायता मिली, जिससे हृदयघात होने पर उनका इलाज एडवांस कार्डियक यूनिट में हुआ।

यह भी पढ़ें-14 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे PM मोदी, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

विज्ञापन

2018 से 9 करोड़ रुपए की मिली सहायता

डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने सीएम बघेल को बताया कि हार्ट अटैक के आधे घंटे के भीतर मनमोहन अस्पताल पहुंचे थे। जांच के दौरान पता चला कि उनकी एक नस में थक्का जमा है, जिसे लेजर के माध्यम से वाष्प में परिवर्तित कर नस से थक्का हटाया गया। उन्होंने आगे बताया कि इस एडवांस टेक्नोलॉजी का पहली बार उपयोग रायपुर के मेकाहारा के एडवांस कार्डियक यूनिट में किया गया। उन्होंने कहा कि इस योजना से मिली सहायता से एडवांस कार्डियक यूनिट में 300 लोगों के हृदय रोग तथा ढाई सौ बच्चों के दिल के छेद को बंद करने के लिए इलाज किया गया। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से उनकी यूनिट को वर्ष 2018 से लगभग 9 करोड़ रुपए की सहायता मिली है।

सीएम बघेल ने इस मौके पर कहा कि महंगा इलाज कराना गरीबों के लिए ही नहीं मध्यम वर्गी परिवारों के लिए भी काफी कठिन होता है। उनकी सहायता के लिए मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना शुरू की गई है। जिसमें जटिल रोगों के इलाज के लिए 25 लाख रुपए तक की सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत अब तक 2 हजार 643 मरीजों को जटिल रोगों के इलाज के लिए 79 करोड़ रुपए से अधिक की मदद उपलब्ध कराई जा चुकी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola