रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 अगस्त को राजधानी रायपुर में अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम इस दौरान कई विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री शाम 6.05 बजे जय स्तंभ चौक में शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद 131 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री इनमें से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा 109 करोड़ रूपए की लागत से प्रस्तावित अंडरग्राउंड केबलिंग व विद्युतिकरण कार्य का शिलान्यास तथा 3 करोड़ रूपए की लागत से मठपुरैना तथा अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) में निर्मित अतिरिक्त सब-स्टेशन तथा ट्रांसफॉर्मर स्थापना कार्य का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 12 करोड़ रूपए की लागत से 16 शहरी उद्यानों तथा तालाबों के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री नगर पालिका निगम रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में 7 करोड़ 22 लाख रूपए की लागत से बनने वाले 36 सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन करेंगे।
रजक समाज को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
राजधानी रायपुर में रायपुर स्मार्ट सिटी रायपुर द्वारा परंपरागत रूप से कपड़े की धुलाई व प्रेस करने के काम में जुटे रजक समाज को आधुनिक सुविधाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से शहर के मध्य स्थित नरैया तालाब में शहरी औद्योगिक पार्क “रजक गुड़ी“ की स्थापना की गई है। इसके अंतर्गत यहां मैनुअल के साथ-साथ आटोमेटिक इलेक्ट्रिकल वॉशिंग मशीन लगाई गई है, जिसमें 25-25 किलोग्राम के 02 कपड़े निचोड़ने वाली एक्सपेक्टर मशीन, 60 किलोग्राम क्षमता की 01 वॉशर तथा 50 किलोग्राम क्षमता वाली 01 ड्रायर मशीन स्थापित की गई है। परंपरागत व्यवसाय से जुड़े धोबी समाज के परिवारों को परंपरागत व्यवसाय के साथ ही उनके रोजगार सृजन की व्यवस्था इस पार्क में की गई है, जिसके अंतर्गत कपड़ा धोने के लिए साबुन और डिटर्जेंट बनाने का भी प्रशिक्षण इन परिवारों को दिया जाएगा।
शहरी उद्यानों व तालाबों के सौंदर्यीकरण व पुनर्विकास कार्य
रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा जल संरक्षण व उत्कृष्ट पर्यावरण संवर्धन की दिशा में कार्य करते हुए राशि 12 करोड़ रूपए की लागत से रायपुर शहर के 16 शहरी उद्यानों एवं तालाबों के सौंदर्यीकरण तथा पुनर्विकास की कार्य योजना पूर्ण की गई है। इन स्थलों पर आवश्यकता अनुसार क्रीडा स्थल, रोशनी की व्यवस्था, पाथवे इत्यादि तैयार किए गए हैं। रायपुर के बूढ़ातालाब-स्वामी विवेकानंद सरोवर, तेलीबांधा, कटोरा तालाब जैसे महत्वपूर्ण तालाबों के संरक्षण व संवर्धन का कार्य भी रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पूर्व में किया गया है।
सामुदायिक भवनों के निर्माण की योजना
नगर पालिक निगम, रायपुर द्वारा नागरिकों को शादी-व्याह व अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक व सामाजिक आयोजनों हेतु उपयुक्त स्थल प्रदान करने के उद्देश्य से नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड में 07.22 करोड़ रूपए की लागत से 36 सामुदायिक भवन निर्माण की योजना तैयार की गई है। भूमिपूजन उपरांत इन भवनों के निर्माण से निम्न व मध्यम आय वर्ग के परिवारों को आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थल उपलब्ध होगा।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
2 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
6 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
6 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
9 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
11 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
16 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
30 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
33 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines