Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम से वापस लौटते समय हादसे का शिकार हुए युवाओं के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता की घोषणा की। गौरतलब है कि कार्यक्रम से शामिल होने आए पांच छात्र सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। हादसा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में हुआ। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई थी और चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मुख्यमंत्री बघेल ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए गहरी संवेदना जताते हुए परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा भी की है।
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे थे छात्र
अंबिकापुर में आयोजित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बहुत से छात्र-छात्राएं और युवा आए हुए थे। कहा जा रहा है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एक बाइक पर बैठकर तीन छात्र अंबिकापुर-सूरजपुर मार्ग पर घूमने चले गए थे। जबकि, दो छात्र कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अंबिकापुर में साथियों से मिलने के बाद वापस लौट रहे थे। घटना उस वक्त हुई जब देर शाम अंबिकापुर-सूरजपुर मुख्यमार्ग में कालीघाट के पास दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार छात्र सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। एक छात्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मुख्यमंत्री ने की आर्थिक सहायता की घोषणा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे में पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है तथा उन्होंने इस दुखद हादसे में मृत छात्र एवं आईसीयू में भर्ती छात्रों के परिवारवालों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने सरगुजा जिला प्रशासन को शेष दो छात्रों के समुचित इलाज के लिए शख्त निर्देशित करने के साथ ही एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की भी घोषणा की है।
पीजी कॉलेज का छात्र था मृतक
मरने वाले की पहचान विश्रामपुर निवासी निखिल भगत के रूप में हुई है। निखिल पीजी कॉलेज अंबिकापुर का छात्र था। घायलों में उसी के गांव का छात्र ज्ञानोदय, दलधोवा बलरामपुर निवासी अनुज एक्का (20), डेविड रोहित तिर्की (19) निवासी अंबिकापुर एवं छात्र विशाल निकुंज (18) शामिल हैं। घायल छात्रों में ज्ञानोदय एवं डेविड रोहित तिर्की को आईसीयू में भर्ती किया गया है।
यह भी पढ़ें: Chandrayaan-3: चांद पर पहुंचे हम, अब क्या होगा अगला कदम? पढ़ें 5 बड़ी बातें
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
12 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
2 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
13 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
13 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
16 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
18 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
23 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
23 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines