Chhattishgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार की उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अब रोबोटिक्स की पढ़ाई भी होगी। सीएम के निर्देश पर मुंगेली के कलेक्टर राहुल देव ने आज एक स्कूल में रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन किया। इस मौके पर जिले के पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने बताया कि शिक्षकों की मदद से छात्र माॅडल बनाने के साथ इलेक्ट्रानिक डिवाइस बनाना भी सीखेंगे।
छात्रों को मिलेगी नवाचार की शिक्षा
लैब के उद्घाटन पर कलेक्टर ने कहा कि यदि छात्रों को अभी से तकनीकी शिक्षा दी जाएगी तो उनका भविष्य उज्जवल होगा। उन्होंने कहा कि आजकल के छात्रों में रटने की प्रवृति बढ़ रही है। इस प्रकार की पहल से छात्र रटना छोड़ नवाचार सीख पाएंगे। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल की पढ़ाई में तकनीक का होना आवश्यक है।
छात्रों को तकनीकी माॅडल बनाना सिखाया जाएगा
इस मौके पर मौजूद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि छात्रों को तकनीकी शिक्षा और इलेक्ट्रानिक डिवाइस बनाने की शिक्षा दी जा सके, इसलिए लैब को यांत्रिक उपकरण, इलेक्ट्रानिक उपकरण, सोल्डरिंग आयरन, ब्रेन बोर्ड और थ्रीडी प्रिंटर्स से लैस किया जाएगा। इन उपकरणों की मदद से बच्चों को इलेक्ट्रानिक उपकरण, रोबोट और तकनीकी माॅडल बनाना सिखाया जाएगा।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines