NZ Commonwealth Medalist Reeba Benni Parents Expressed Gratitude to CM Vishnudev Sai: पेरिस ओलंपिक 2024 से जहां विनेश फोगट को लेकर निराशाजनक खबर ने पूरे देश के सपने को तोड़ दिया, वहीं इस बीच न्यूजीलैंड में हुए कॉमनवेल्थ से भारत के लिए अच्छी खबर समाने आई। छत्तीसगढ़ की आदिवासी बेटी ने रीबा बेन्नी ने तलवारबाजी के खेल में भारत को कॉमनवेल्थ का सिल्वर मेडल जिताया। यकिनन ही यह छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने वाली तस्वीर है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कॉमनवेल्थ में सिल्वर मेडल जीतने वाली रीबा बेन्नी की मदद की गई, जिससे वह न्यूजीलैंड के कॉमनवेल्थ में शामिल हो पाई और देश का नाम रोशन किया।
रीबा बेन्नी के माता पिता ने जताया सीएम का आभार
बीते दिने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन कार्यक्रम में रीबा बेन्नी के माता पिता पहुंचे और सीएम साय का आभार जताया। यहां सीएम विष्णुदेव साय से मिलकर रीबा बेन्नी के माता पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने न्यूज़ीलैंड कॉमनवेल्थ में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने आगे बताया कि रीबा बेन्नी का सिलेक्शन न्यूज़ीलैंड कॉमनवेल्थ के लिए हुआ था, लेकिन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। ऐसे उन्होंने इसके लिए सीएम विष्णुदेव साय से मदद मांगी, जिस पर उन्होंने कहा कि आप अपनी बेटी का सूटकेस तैयार करो। पैसे का इंतजाम हो जाएगा। इसके बाद सीएम साय ने तुरंत 4 लाख रुपये की राशि को मंजूरी दी। उन्होंने आगे कहा कि पैसे मिले और रीबा न्यूजीलैंड कॉमनवेल्थ में शामिल हुई। यहां रीबा ने सिल्वर मेडल जीता।
यह भी पढें: विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट कर दी बधाई, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
ब्रेन सर्जरी में सीएम ने मदद
इसके अलावा जनदर्शन में रायपुर से जुगल किशोर महानंद आए। उन्होंने सीएम साय को बताया कि उनके बेटे को ब्रेन सर्जरी सख्त जरुरत है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर उनके बेटे को उचित इलाज और सर्जरी की सुविधा मिल जाए वह ठीक हो जाएगा। इस पर सीएम साय ने जुगल किशोर महानंद से कहा कि आप आप निश्चिंत रहिए, प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग आपके बच्चे का इलाज करवाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
3 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
3 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
17 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
20 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
23 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
24 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
26 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
27 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
27 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
28 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines