रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 27 अगस्त से 04 सितम्बर 2023 के मध्य आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय दो दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 31 अगस्त से 01 सितंबर 2023 तक स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान में आयोजित किया गया है।
खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रेना जमील ने जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें-गोधन न्याय योजना प्रदेशवासियों के लिए साबित हो रही वरदान, अतिरिक्त आय के साथ जैविक कृषि को मिला बढ़ावा
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 16 खेल विधाएं होंगी सम्मिलित
खेल अधिकारी मारकूस कुजूर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के 0 से 18, 18 से 40 व 40 से अधिक आयु वर्ग के विकासखण्ड व क्लस्टर के विजेता प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में कुल 16 खेल विधाएं सम्मिलित हैं। प्रथम दिवस संखली, बिल्लस, भौंरा, रस्सीकूद, कबड्डी, रस्सा-कस्सी एवं कुश्ती की प्रतियोगिता होंगी। इसी प्रकार क्रमशः द्वितीय दिवस में गिल्ली डण्डा, पिट्ठूल, लंगडी दौड़, खो-खो, बाटी, फुगुडी, गेडी दौड़, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines