बिलासपुर: छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज का विशाल सम्मेलन रविवार को साइंस कॉलेज मैदान में होगा। इस सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल शामिल होंगे और सामाजिक भवन का शिलान्यास करेंगे। कहा जा रहा है कि आयोजन के बहाने कांग्रेस ब्राह्मण वोटर्स पर सेंध लगाने की कोशिश करेगी।
बहुउद्देशीय परिसर के रूप में किया जाएगा विकसित
समाज के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप शुक्ला और कार्यकारी अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि सीएम बघेल ने समाज को दो एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है। समाज ने इस भूमि को बहुउद्देशीय परिसर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इस नव निर्मित भवन में 22 हजार स्क्वायर फीट में निर्माण कार्य किया जाएगा।
यह भी पढ़ें-Chhattisgarh Assembly Election: अवैध परिवहन को रोकने लिए प्रदेश के सभी चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग अभियान जारी
कांग्रेस ब्राह्मण वोटर्स को लेकर बना रही रणनीति
दरअसल, छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस अब ब्राह्मण समाज के वोटर्स को लेकर रणनीति बना रही है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद भवन के भूमि पूजन समारोह के बहाने ब्राह्मण वोटर्स को एकजुट करने की कोशिश की जा रही है। डॉ. शुक्ला ने बताया कि सुबह 10.30 बजे से आयोजित इस सम्मेलन में व्याख्यान भी होगा, जिसमें मुख्य रूप से समाज को एकजुटता दिखाने की अपील की जाएगी। इस आयोजन में पूरे छत्तीसगढ़ से समाज के लोग एकत्रित हो रहे हैं।
इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पं राम सुंदर दास, योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे शामिल होंगे। कार्यक्रम में बीजेपी से जुड़े लोगों को निमंत्रण नहीं दिया गया है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines