हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Chhattisgarh: रीपा के माध्यम से महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर, तेल मशीन, दाल मिल और पोल फेंसिंग यूनिट से महिलाओं की बढ़ी आमदनी

विज्ञापन

रायपुर: कलेक्टर पीएस ध्रुव के निर्देशन तथा ज़िला सीईओ नम्रता जैन के मार्गदर्शन में ज़िले में रीपा के अन्तर्गत आजीविका संवर्धन के कार्य संचालित किए जा रहे हैं। गोठान के माध्यम से स्व सहायता समूह की दीदियों को रोज़गार का अवसर मिल रहा है और उनके आय में वृद्धि हो रही है।

मनेंद्रगढ़ जनपद के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया के रीपा में भी विभिन्न प्रकार के रोज़गार मूलक कार्य समूहों के द्वारा संचालित किया जा रहा है। जिसमें मल्टीपर्पज फ़्लोर मिल में धान कुटाई, गेहूं पिसाई और मसाला पिसाई का कार्य किया जाता है। तेल पेराई मिल में सरसों, तिल, अलसी आदि का तेल निकाला जाता है। रीपा में यूनिट लग जाने से आसपास के ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं। इसी तरह से रीपा में दाल मिल और पोल फेंसिंग मेकिंग यूनिट भी लगाया गया है। इन चारों गतिविधियों में कार्य करके रोशनी महिला स्व-सहायता समूह और लक्ष्मी महिला स्व-सहायता के द्वारा आय अर्जित किया जा रहा है। रीपा में महिलाएँ विभिन्न प्रकार की बैठक के साथ सामूहिक परिचर्चा भी करती हैं।

उल्लेखनीय है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा का राज्यस्तरीय उद्घाटन 25 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। ग्रामीणों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एमसीबी ज़िले में कुल 6 ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) की इकाई स्थापित किया गया। रीपा के सुचारू संचालन के लिये नोडल अधिकारियों की नियुक्ति किया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें