Chhattisgarh 805 Crores Supplementary Budget: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में अनुपूरक बजट और बलौदाबाजार हिंसा पर चर्चा हुई। इस दौरान सदन में इन दोनों ही मुद्दों पर जमकर हंगामा हुआ है। वहीं, प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में 805 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया है, इसमें से 65 करोड़ पूंजीगत है। सदन में अनुपूरक बजट पेश करते हुए मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि उनकी सरकार छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के लिए समर्पित है। जब महिला सशक्तिकृत होंगी, तभी देश भी आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्तिकृत होगा।
लखपति दीदी के लिए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि इस अनुपूरक बजट में 38 प्रतिशत राजस्व के लिए राष्ट्रीय एनएम ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ड्रोन दीदी और लखपति दीदी के लिए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें भारत सरकार का शेयर होता है इसमें स्टेट शेयर के लिए पैसा लेकर आए हैं। वहीं, नगरी निकायों के लिए अतिरिक्त 200 करोड़ का प्रावधान के साथ मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत 100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है।
स्पेशल पैकेज पर चर्चा
वहीं, नया रायपुर में बन रहे चित्रोतपकला फिल्म सिटी और जनजाति संस्कृति के विकास के लिए स्थान निर्माण किया जा रहा है, इस पर स्पेशल पैकेज भारत सरकार की तरफ सैंक्शन हुआ है। इसमें मैचिंग स्टेट ग्रांट जो अंश होता है वह प्रदान करने के लिए भी इस अनुपूरक में प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही जनजाति क्षेत्र रायपुर देवेंद्र नगर में यूनिटी मॉल की स्थापना करने के लिए भी इस बजट में प्रावधान है। इस बजट में नियद नेलानार योजना, बस्तर ओलंपिक और पीएम जनमन योजना के लिए भी प्रावधान है। इसके साथ ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में विष्णुदेव साय की सरकार विकास का एक नया अध्याय लिखेगी।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को गति देने के लिए बनी नई नीति, खुलेंगे रोजगार के नए अवसर
महतारी वंदन योजना
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में कहा कि पूरे देश में केवल हमारी सरकार ही है, जो महतारी वंदन योजना के साथ 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने का काम कर रही है। इसी कड़ी में कई और अलग-अलग प्रयास कर किए जा रहे है, ताकि प्रदेश की ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को सशक्तिकरण बनाया जा सके।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत
1 hr agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 hrs agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
3 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
5 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
10 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
24 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
27 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
30 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines