Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मार्च महीना बारिश, आंधी और ओले गिरने वाला महीना बन गया है। बारिश और ओले गिरने के साथ-साथ प्रदेश में ठंड का वापसी हो गई है। मार्च महीने शुरू होने के साथ ही राज्य में तेज बारिश, आंधी और ओले गिरने का दौर शुरू हो गया। पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है, वहीं कुछ क्षेत्रों में तो बारिश के साथ-साथ तेज आंधी और ओले भी गिर रहे हैं। ऐसे इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य की राजधानी रायपुर समेत 13 जिलों में बारिश, आंधी और ओले गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि राज्य में मौसम का यह हाल 22 मार्च तक ऐसे ही रहने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर समेत बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, बलौदाबाजार, बेमतरा, राजनांदगांव, सरगुजा, मुंगेली, पेंड्रा, बिलासपुर, जांजगीर, महासमुंद और कबीरधाम में 19 मार्च तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन जिलों के कई हिस्सों में बारिश के साथ-साथ ओले भी गिर सकते हैं। इसके साथ ही प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और ओले के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य में 22 मार्च तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: जशपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी ने बुलाई राजनीतिक दलों की बैठक, दी चुनाव से जुड़ी जानकारी
तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश
विभाग ने बताया है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सोमवार सुबह से ही बादल छाएं रहेंगे। इसके साथ ही ठंडी हवाएं भी चलेंगी। वहीं सूरजपुर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम के इस बदलते मिजाज से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंच सकता है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
25 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines