हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Chhattisgarh weather: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

विज्ञापन

Chhattisgarh weather: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बस्तर जिले के अधिकांश जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। सोमवार को भी रायपुर समेत कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश होती रही है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश-दक्षिण तटीय उड़ीसा के ऊपर एक ऊपरी हवा में बने चक्रवात के असर से एक निम्न दाब का क्षेत्र बन गया है।

उन्होंने बताया कि इसके और अधिक प्रबल होकर अवदाब के रूप में इसी क्षेत्र में 26 जुलाई को परिवर्तित होने की संभावना है। इसके पश्चिमोत्तर-पश्चिम दिशा में धीरे धीरे आगे बढ़ते हुए उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश-दक्षिण तटीय ओडिशा की ओर पहुंचने की संभावना है।

प्रदेश में हुई बारिश के आंकड़े

लोहंडीगुड़ा-7 सेमी,भोपालपट्टनम-6 सेमी, आरंग, बस्तर, नगरी-4,बिल्हा, कोटा, भैरमगढ़, गंडई, जांजगीर, पथरिया, कसडोल, कटघोरा-3 सेमी, बकावंड, मालखरौदा, कोंडागांव, पलारी, पौडी उपरोरा, बसना, लाभाडीह, तखतपुर – 2 सेमी, बलौदा, पेंड्रा रोड, चांपा, बडेराजपुर, बारमकेला, पामगढ़, सहसपुरलोहारा, मैनपुर, माकड़ी, सरायपाली, छुईखदान खरसिया, गरियाबंद, शिवरीनारायण, उभरा, जैजैपुर, बीजापुर, बलौदाबाजार, थानखमरिया, कटेकल्याण, दरभा सुकमा, अकलतरा – 1 सेमी तथा कुछ और स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें