हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Chhattisgarh weather: छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

विज्ञापन

Chhattisgarh weather: मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में मानसून की दिशा में बदलाव आया है। जिसके कारण अगले 24 घंटे तक छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश की संभावना है। रायपुर, दुर्ग सहित 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, दुर्ग सहित प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीजापुर और नारायणपुर सहित 8 जिलों के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। दुर्ग संभाग में धमतरी, बालोद, राजनांदगांव और बस्तर संभाग सहित लगभग 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिणी ओडिशा तटों के पास पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है। जिसके चलते राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका भी जताई गई है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें