Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में लू को अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को रायपुर में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में शाम तक बारिश की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में ऐसा रहा तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने प्रदेश में कई जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। रायगढ़ में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस, जांजगीर में 43.1 डिग्री सेल्सियस, बलोद में 42.7 डिग्री सेल्सियस, बलौदा बाजार में 42.6 डिग्री सेल्सियस, राजनंदगांव में 42.5 डिग्री सेल्सियस, मुंगेली में 42.4 डिग्री, रायपुर में 41.4 डिग्री, बीजापुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकाॅर्ड किया गया।
आज भी आंधी-बारिश की संभावना
मौसम विभाग रायपुर ने आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। दोपहर बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को प्रदेश के दक्षिणी जिलों में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चली। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
2 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
25 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines